Live Updates

IND vs AUS 1st Test Highlights: नागपुर टेस्ट में भारत ने दर्ज की जीत, ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia 1st Test Highlights: नागपुर में खेले गये बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 रनों से शानदार जीत दर्ज की. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 91 रन पर ही सिमट गई. भारत के लिए अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. जबकि शमी और जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 रन बनाये थे. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि अक्षर पटेल और जडेज ने क्रमश: 84 और 70 रनों का योगदान दिया. इसी जीत के साथ भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

भारत ने 132 रनों से जीता मैच

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 132 रनों से शानदार जीत दर्ज की है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 91 रन पर ही सिमट गई. भारत के लिए अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. जबकि शमी और जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 रन बनाये थे.

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा, लियोन आउट

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका देते हुए लियोन (8) का विकेट चटकाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज स्कॉट बोलैंड क्रीज पर आए.

ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा, मर्फी आउट

ऑस्ट्रेलियाई पारी को एक और झटका लग गया है. अक्षर पटेल ने मर्फी (2) को पवेलियन भेजा. दाएं हाथ के बल्लेबाज नाथन लियोन क्रीज पर आए.

जडेजा ने कमिंस को भेजा पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

अश्विन के धामाल के बाद जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया. जडेजा ने पैट कमिंस को आउट कर मेहमान टीम को बैक-फुट पर ले आया है. कमिंस मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉड मर्फी क्रीज पर आए.

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, कैरी आउट

अश्विन की फिरकी के आगे कंगारू बल्लेबाज नाकाम नजर आ रहे हैं. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दे दिया है. अश्विन ने कैरी को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ अश्विन ने इस पारी में 5 विकेट पूरे कर लिए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज पैट कमिंस क्रीज पर आए.

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, हैंड्सकॉम्ब आउट

भारतीय स्पिनर्स के आगे बेबस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे हैं. अश्विन ने कंगारुओं को एक और झटका देते हुए हैंड्सकॉम्ब (6) को आउट किया. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का यह 96वां विकेट है. बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स कैरी क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola