Live Updates

IND Vs AUS T20 Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हाराकर सीरीज में की बराबरी

Updated:
विज्ञापन

India Vs Australia T20 Highlights: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. बारिश के कारण मैच निर्धारित शाम सात बजे की जगह रात 9:30 बजे शुरू हुआ. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छह विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद पर 46 रन बनाये. आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

कप्तान रोहित शर्मा की धमाकेदार 20 गेंद पर 43 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने आठ-आठ ओवरों के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद से अपने आक्रामक तेवर दिखाये और आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत को मैच जीता दिया.

भारत को लगा चौथा झटका, हार्दिक पांड्या आउट

हार्दिक पांड्या नौ गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है.

भारत को लगातार दो झटके

टीम इंडिया को लगातार दो झटके लगे हैं. विराट कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. सूर्यकुमार की जगह हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं.

केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गये हैं. उन्होंने 6 गेंद पर 10 रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विराट कोहली क्रीज पर आये हैं.

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं. जीत के लिए आठ ओवरों में 91 रनों की जरूरत है. गेंदबाजी की शुरुआत जोस हेजलवुड कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 91 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया को 8 ओवरों में 91 रन बनाने होंगे. मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाये. उन्होंने केवल 20 गेंद पर 43 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola