IND Vs AUS T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया
India Vs Australia T20 Highlights: आज मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाये. हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलते हुए 30 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा है. सूर्यकुमार यादव ने 46 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज को एक अभ्यास के तौर पर लेगा और अपनी दम दिखाने का प्रयास करेगा.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आज पहले टी20 मुकाबले में मोहाली में चार विकेट से हरा दिया है. हार्दिक पांड्या की 71 रनों की नाबाद पारी बेकार हो गयी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल देखाया और शुरू के ओवरों में काफी तेजी से रन बनाये. कोई भी भारतीय गेंदबाज अपना दम नहीं दिखा पाया. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 3 ओवर में चाहिए 40 रन
ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए तीन ओवर में 40 रनों की जरूरत है. मैथ्यू वेड और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं. पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आउट हो चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका, इंग्लिस 17 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया को 15वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. जोस इंग्लिस 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लिस को अक्षर पटेल ने अपना तीसरा शिकार बनाया.
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. उमेश यादव ने मैक्सवेल को अपना दूसरा शिकार बनाया. यादव ने मैक्सवेल को 1 के स्कोर पर विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया.
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, स्मिथ 35 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया को 12वें ओवर की तीसरा गेंद पर तीसरा झटका लगा. स्टीव स्मिथ 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ को उमेश यादव ने अपना शिकार बनाया.
अक्षर ने दिलायी भारत को दूसरी सफलता, कैमरून ग्रीन 61 पर आउट
अक्षर पटेल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाया. कैमरून ग्रीन को उन्होंने 61 के स्कोर पर विरोट कोहली के हाथों कैच कराया. ग्रीन ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बनाया.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए