World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली, वॉर्नर चमके
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2023 11:16 PM
Chennai: Indian batters Virat Kohli and KL Rahul run between the wickets during the ICC Men's Cricket World Cup match between India and Australia, at the MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Sunday, Oct. 8, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_08_2023_000539A)
India vs Australia match विराट कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 116 गेंद पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए. भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य था लेकिन उसने दूसरे ओवर तक दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. कोहली और राहुल ने भारत को 201 रन तक पहुंचाया और जीत दिलाया.
केएल राहुल के नाबाद 97 रनों की पारी और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर एकदिवसीय विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. राहुल ने विजयी छक्का लगाया जिससे उनका स्कोर 97 रन पर पहुंचा. अपनी इस नाबाद पारी के लिए राहुल ने 115 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए.
कोहली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली
विराट कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 116 गेंद पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए. भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य था लेकिन उसने दूसरे ओवर तक दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. कोहली और राहुल ने भारत को न सिर्फ इस स्थिति से उबारा बल्कि चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी करके उसे 41.2 ओवर में चार विकेट पर 201 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट हो गई थी. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.
डेविड वॉर्नर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच डाला है. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत के खिलाफ 8 रन बनाते ही उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया.
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
19 – डेविड वार्नर
20 – सचिन तेंदुलकर/एबी डिविलियर्स
21 – विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली
22 – मार्क वॉ
22 – हर्शल गिब्स
रोहित शर्मा बने विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान, अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा.
विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान
36 वर्ष 161 दिन – रोहित शर्मा (2023)*
36 वर्ष 124 दिन – एम अजहरुद्दीन (1999)
34 वर्ष 71 दिन – राहुल द्रविड़ (2007)
34 वर्ष 56 दिन – एस वेंकटराघवन (1979)
33 वर्ष 262 दिन – एमएस धोनी (2015)
Also Read: World Cup 2023: इरफान पठान ने खोला बड़ा राज, धोनी-अफरीदी से जुड़ा किस्सा का किया खुलासा
वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट
71 – ग्लेन मैकग्राथ
68 – मुथैया मुरलीधरन
56 – लसिथ मलिंगा
55 – वसीम अकरम
50 – मिचेल स्टार्क*
49 – चामिंडा वास
विश्व कप में 50 विकेट लेने वाली सबसे कम गेंदें
941 – मिशेल स्टार्क*
1187 – लसिथ मलिंगा
1540 – ग्लेन मैकग्राथ
1562 – एम मुरलीधरन
1748 – वसीम अकरम
Also Read: World Cup 2023: जो सचिन, कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी नही कर पाए, वो नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने कर डाला
वनडे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट
45-कपिल देव
38-मोहम्मद शमी
37 – रवीन्द्र जड़ेजा*
36 – अजित अगरकर
33 – जवागल श्रीनाथ
32 – हरभजन सिंह
वनडे विश्वकप में भारत के लिए सर्वाधिक कैच (गैर-विकेटकीपर)
15 – विराट कोहली*
14- अनिल कुंबले
12 – कपिल देव
12 – सचिन तेंदुलकर
वनडे विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
21 – सचिन तेंदुलकर
9- रोहित शर्मा
9-विराट कोहली
8 – एम अज़हरुद्दीन
8- राहुल द्रविड़
8- युवराज सिंह
वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर
107 बनाम PAK, एडिलेड, 2015
100* बनाम BAN, मीरपुर, 2011
85 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*
विश्व कप में भारत के पहले मैच में कोहली
100* बनाम बान मीरपुर 2011
107 बनाम पाक एडिलेड 2015
18 बनाम एसए साउथेम्प्टन 2019
85 बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 2023
विश्व कप में भारत के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारियां
196* – एमएस धोनी और एसके रैना बनाम ZIM, ऑकलैंड, 2015
165 – विराट कोहली और केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*
142 – विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू बनाम जिम्बाब्वे, कानपुर, 1996
141 – अजय जड़ेजा और रोबिन सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1999
सबसे कम स्कोर पर तीन झटका लगने के बाद भारत की रिकॉर्ड जीत
2 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*
4 – भारत बनाम ZIM, एडिलेड, 2004
4 – श्रीलंका बनाम BAN, मीरपुर, 2009
5 – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, ढाका, 1998
वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की चेन्नई में पहली हार
1987 में भारत के खिलाफ जीत,
1987 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत
1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत
2023 भारत के खिलाफ हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से टॉप स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
117 – शिखर धवन, द ओवल, 2019
100* – अजय जड़ेजा, द ओवल, 1999
97* – केएल राहुल, चेन्नई, 2023*
ICC सीमित ओवर टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन
2785 – विराट कोहली (64 पारी)*
2719 – सचिन तेंदुलकर (58)
2422 – रोहित शर्मा (64)
1707 – युवराज सिंह (62)
1671 – सौरव गांगुली (32)
वनडे में नॉन-ओपनर के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली
113 – विराट कोहली*
112 – कुमार संगकारा
109 – रिकी पोंटिंग
102 – जैक्स कैलिस
इस साल अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया का रिजल्ट
2003 – पाक बनाम जीत
2007 – एससीओ बनाम जीता
2011 – ZIM बनाम जीता
2015 – इंग्लैंड बनाम जीत
2019 – एएफजी बनाम जीता
2023 – हार बनाम भारत*
इस साल विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में भारत
2003 – नीदरलैंड से जीता
2007 – बंग्लादेश के खिलाफ हार
2011 – बंग्लादेश के खिलाफ जीत
2015 – पाक के खिलाफ जीत
2019 – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत
2023 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत*
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










