ePaper

IND U 19: 14 साल का ये बल्लेबाज इंग्लैंड में मचा रहा है तूफान, लोग झलक को तरस रहे

Updated at : 16 Jul 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
IND U 19: 14 साल का ये बल्लेबाज इंग्लैंड में मचा रहा है तूफान, लोग झलक को तरस रहे

India Under 19 England Tour Vaibhav Suryavanshi Perform: इंग्लैंड के क्रिकेट मैदानों पर इन दिनों एक नाम सबकी जुबान पर है वैभव सूर्यवंशी. बिहार के महज 14 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है.

विज्ञापन

India Under 19 England Tour Vaibhav Suryavanshi Perform: इंग्लैंड के क्रिकेट मैदानों पर इन दिनों एक नाम सबकी जुबान पर है वैभव सूर्यवंशी. बिहार के महज 14 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है, बल्कि इंग्लैंड में भी उन्हें देखने के लिए खेल प्रेमी घंटों गाड़ी चला रहे हैं. पर दिलचस्प बात ये है कि मैदान के बाहर उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है जानबूझकर.

भारत की अंडर-19 टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर गए सूर्यवंशी ने वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 78 गेंदों में 143 रनों की आतिशी पारी खेली थी. इस प्रदर्शन के बाद से ही वैभव की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है. लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं आखिर इस किशोर प्रतिभा को मीडिया से दूर क्यों रखा जा रहा है?

IND U19 vs ENG U19: Vaibhav Suryavanshi
Ind u19 vs eng u19: vaibhav suryavanshi

फैंस में बेतहाशा क्रेज, लेकिन कैमरों से दूर

बेकेनहैम में खेले गए पहले युवा टेस्ट के दौरान जब सूर्यवंशी मैदान पर उतरे, तो स्टैंड में बैठे बच्चों से लेकर बड़ों तक की निगाहें उन्हीं पर टिकी थीं. मैच खत्म होने के बाद जब वह मैदान से लौटे, तो दर्जनों लोग ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए उमड़ पड़े. लंदन से दो घंटे की दूरी तय कर पहुंचे संजीव नामक दर्शक ने कहा, “मैं सिर्फ सूर्यवंशी को देखने आया था. उम्मीद थी कि एक तस्वीर मिल जाएगी, लेकिन मैच बहुत देर तक चला और वो मौका नहीं मिल सका.”

IND U 19: स्पिनर भी हुए हैरान

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट ने कहा, “मैंने उन्हें वनडे में गेंदबाजी की, फिर टेस्ट में भी. सोचा था कि वो धीमे खेलेंगे, लेकिन वो उसी अंदाज में खेलते रहे, ये खिलाड़ी कुछ खास है.”

छुपाने की रणनीति या मानसिक दबाव से बचाव?

कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट का मानना है कि इतनी कम उम्र में वैश्विक सुर्खियों में आना किसी भी खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. शायद इसी कारण उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है. लेकिन जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी मैदान पर खेल रहे हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत को भविष्य का सुपरस्टार मिल चुका है, बस अभी उसे बचाकर रखा जा रहा है.

ये भी पढे…

IND vs ENG: इंग्लैंड छुट्टि्यां मनाने नहीं गए! लिटिल मास्टर ने इस गेंदबाज के लिए कही ये बात

RCB को जीताने वाले इस खिलाड़ी ने टीम बदली, जानें क्या है कारण

PCB में घोटाले की पटकथा, ये शख्स डकार गया 595 करोड़

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola