ePaper

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का शतक

Updated at : 15 Nov 2023 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का शतक

Mumbai: India's Virat Kohli celebrates his 50th century, breaking Sachin Tendulkar's most ODI hundreds record, during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI11_15_2023_000422A)

विराट कोहली के 50वें वनडे शतक और श्रेयस अय्यर के लगातार दूसरे शतक के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है. शुभमन गिल ने भी 80 रनों का नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन
undefined

अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 397 रन बनाए. कीवी टीम को जीत के लिए 398 रन 50 ओवर में बनाने होंगे.

undefined

विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जड़ते हुए महान सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट ने यह कारनामा सचिन के सामने उनके होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में किया.

undefined

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने भी 29 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली. वह एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर आउट हो गए. लेकिन रनों की रफ्तार कम नहीं हुई.

undefined

इस बीच 23वें ओवर में भारत को एक और झटका लगा, जब शुभमन गिल के पांव में खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा. गिल आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए और अपने स्कोर को 80 रनों तक पहुंचाया.

undefined

विराट कोहली ने 117 गेंद पर 113 रन बनाए, जबकि अय्यर ने 70 गेंद पर 105 रन बनाए. इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े. गिल ने कुल 66 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली. केएल राहुल 20 गेंद पर 39 रन बना कर नाबाद रहे.

undefined

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी सबसे महंगे लेकिन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 100 रन देकर तीन विकेट लिए. कोहली ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा करके किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के तेंदुलकर (2003 में 673 रन) का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

undefined

कोहली के खिलाफ न्यूजीलैंड ने शुरू में ही एलबीडब्ल्यू के लिए डीआरएस लिया था. इसके अलावा कीवी गेंदबाज उन्हें किसी भी समय परेशान नहीं कर पाए. उन्होंने सहजता से अपने रन बटोरे और साउदी की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में कैच देने से पहले अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए.

undefined

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अय्यर ने अपनी उसी लय को बरकरार रखा और अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में छक्कों की बौछार करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. उन्होंने साउदी पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर एक रन लेकर 67 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. यह विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे तेज शतक है.

undefined

अय्यर इसके बाद बोल्ट की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कैच देकर पवेलियन लौटे, जिससे भारत 400 रन के पार नहीं पहुंच पाया. अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए. रोहित ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में दो चौके लगाकर जतला दिया था कि वह बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकिचाएंगे.

undefined

उन्होंने बोल्ट और साउदी दोनों को निशाने पर रखकर छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत का खुलकर प्रदर्शन करके वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. केन विलियमसन को छठे ओवर में ही बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर को गेंद सौंपनी पड़ी.

undefined

भारतीय कप्तान ने उनका स्वागत चौके और छक्के से किया, लेकिन साउदी पर ऊंचा शॉट लगाते समय उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और विलियमसन ने दौड़ लगाकर उसे कैच में बदल दिया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए तथा विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल (49) के रिकॉर्ड को तोड़ा.

undefined

रोहित की आतिशबाजी के बाद गिल ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को निशाने पर रखा और इस तेज गेंदबाज पर छक्का लगाकर 13वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. गिल ने 41 गेंद पर वनडे में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola