ePaper

'इंडिया चीटिंग कर रहा है?', इस बयान पर शमी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा

Updated at : 09 Nov 2023 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
'इंडिया चीटिंग कर रहा है?', इस बयान पर शमी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा

विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसपर बौखलाए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन रजा ने भारत पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'भारत चीटिंग कर रहा है'. इस बयान पर शमी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा है.

विज्ञापन
undefined

विश्व कप 2023 मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम ने अब तक अपने सभी 8 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.

undefined

भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को 55 और साउथ अफ्रीका को 83 रनों पर समेटकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पक्की कर ली. अब भारतीय टीम अपना अगला मिकबल नीदरलैंड के साथ खेलने के लिए उतरेगी.

undefined

इस वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया है. भारतीय टीम की गेंदबाजी देख पाकिस्तानियों को जलन हो रही है.

undefined

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन रजा ने आरोप लगाया था कि भारतीय गेंदबाजों को शायद बाकी टीमों से अलग कोई स्पेशल बॉल दी जा रही है, इसलिए वो ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो अपने गेंद में चिप लगाकर खेल रहे हैं.

undefined

इस बयान पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी उनको जमकर खरी-खरी सुनाई थी. इसके बाद मोहम्मद शमी ने भी हसन रजा के बयान पर पलटवार किया है.

undefined

शमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- शर्म करो यार गेम पर फोकस करो, ना कि फालतू की बकवास पर. कभी तो दूसरे की सक्सेस को एंजॉय किया करो.

undefined

पलटवार करते हुए शमी ने आगे कहा, छी यार विश्व कप है आपका लोकल टूर्नामेंट नहीं. और आप प्लेयर ही थे ना. वसीम (अकरम) भाई ने समझाया था, एक्सप्लेन किया था फिर भी.

undefined

आखिर में शमी ने लिखा- अपने प्लेयर अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं आपको. अपनी तारीफ करने में लगे हैं जनाब आप तो.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola