IND vs PAK Asia Cup 2023 Final: पाकिस्तान ने जीता खिताब, भारत को 128 रनों से दी करारी मात
IND vs PAK ACC Emerging Asia Cup 2023 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच आज इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने भारत पर शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद शानदार ढंग से 352 रन बना डाले. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी शुरू में ही लड़खड़ा गयी और अंत में पूरी टीम 40 ओवर में 228 रन पर आउट हो गयी. भारत की ओर से सबसे अधिक 61 रन अभिषेक शर्मा ने बनाये. पाकिस्तान की ओर से तय्यब ताहिर ने 108 रनों की बड़ी पारी खेली.
पाकिस्तान ने जीता खिताब
पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर इमर्जिंग एशिया कप का खिलाब जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 353 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. भारत के नवोदित बल्लेबाज इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी-जल्दी आउट हो गये. भारत की ओर से केवल अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से तैय्यब ताहिर ने 108 रन बनाये. पाकिस्तान के गेंदबाज शूफिया मुकीम ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाये.
हैंगरगेकर आउट, भारत को नौवां झटका
टीम इंडिया को नौवां झटका लगा हैं. पाकिस्तान को खिताब जीतने के लिए अब केवल एक विकेट की जरूरत है. नौवें बल्लेबाज के रूप में राजवर्धन हैंगरगेकर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं.
हर्षित राणा आउट, भारत को बड़ा झटका
हर्षित राणा के रूप में भारत को आठवां झटका लगा है. पाकिस्तान इमर्जिंग एशिया कप की ट्रॉफी जीतने से अब बस दो विकेट दूर है.
ध्रुव जुरेल आउट, भारत को छठा झटका
ध्रुव जुरेल के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. भारत के हाथ से अब यह मुकाबला निकलता हुआ दिख रहा है. जुरेल महज नौ रन बनाकर आउट हुए हैं. क्रीज पर हर्षित राणा और रियान पराग मौजूद हैं.
भारत को लगा बड़ा झटका कप्तान यश धूल आउट
भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज यश धूल 39 रन बनाकर आउट हो गए. धूल के आउट होने के बाद रियान पराग क्रीज पर उतरे हैं.
कप्तान यश धूल पर पर टिकी भारत की उम्मीदें
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने 22 ओवर्स में 145 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए हैं. टीम इंडिया के लिए अभी कप्तान यश धूल टिके हुए हैं. भारतीय टीम की जीत की उम्मीद भी यश धूल पर ही हैं.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए