IND W Vs NZ W T20: भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंदा, World Cup फाइनल में जगह बनायी

Updated:
विज्ञापन
IND W Vs NZ W T20: भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंदा, World Cup फाइनल में जगह बनायी

IND vs NZ U-19 Women’s T20 World Cup Semifinal ; भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का जानें कैसा रहा है सफर

विज्ञापन

IND vs NZ U-19 Women’s T20 World Cup Semifinal: महिला अंडर-19 टी-20 World Cup के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से पराजित करके फाइनल में जगह बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा जिसे भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गयी और उसके हौंसले बुलंद हैं.

कीवी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही. पांच रन के स्कोर पर ही अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था जिसके बाद उनके हौसले पस्ट हो गये. एना ब्राउनिंग (1) को जहां मन्नत कश्यप ने सौम्या तिवारी के हाथों कैच आउट करावाया. वहीं एमा मैकलियोड को दो रनों के निजी स्कोर पर टाइटस साधू ने एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन रवाना किया.

Also Read: IND vs NZ 1st T20: बिहार, देवघर और जमशेदपुर से रांची पहुंचे सूर्यकुमार यादव के फैन, देखें VIDEO

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का ऐसा है सफर

-साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराया (ग्रुप मैच)

-यूएई के खिलाफ 122 रनों से जीत दर्ज की.  (ग्रुप मैच)

-स्कॉटलैंड को 83 रन से हराया  (ग्रुप मैच)

-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार

-श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की.

-न्यूजीलैंड को हरा फाइनल में इंट्री

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola