ePaper

IND vs ZIM T20: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Updated at : 13 Jul 2024 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ZIM T20: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

India vs Zimbabawe 4th T20I

IND vs ZIM T20: टीम इंडिया ने चौथे टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. तुषार देशपांडे को डेब्यू का मौका दिया गया है. उन्हें आवेश खान की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

IND vs ZIM T20: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेदबाजी का फैसला किया है. तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका मिला है. टीम इंडिया के गेंदबाज पहले बल्लेबाजी करने जा रही जिम्बाब्वे को एक छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे. भारत यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने का प्रयास करेगा. रविवार को दोनों देशों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले भारत पहला मैच गंवाने के बाद दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. दूसरा मुकाबला भारत ने 100 रन से जीता था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा था. दूसरे मैच में भारत को 23 रनों से जीत मिली थी. वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन) : वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंदई चतारा.
भारत (प्लेइंग इलेवन) : यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद.

T20I टीम में कौन लेगा Ravindra Jadeja की जगह, स्टार ऑलराउंडर ने दिया जवाब

T20 World Cup 2024: एक ओवर में रोहित शर्मा से 29 रन पिटने वाले मिशेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी

टॉस के बाद कप्तान ने कही यह बात

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह एक नया विकेट लग रहा है. उम्मीद है कि इसमें तेज गेंदबाजों को कुछ फायदा मिलेगा. डेथ बॉलिंग में हम सुधार कर सकते हैं. हम पिछले मैच में थोड़े लापरवाह हो गए. तुषार देशपांडे ने आवेश खान की जगह डेब्यू किया है.
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. विकेट धीरे-धीरे धीमा होता जा रहा है. हमारे पास 2026 के लिए एक विजन है, बेहतर होने का एकमात्र तरीका क्वालिटी गेम टाइम है. उम्मीद है कि हमारे शीर्ष तीन खिलाड़ी सफल होंगे. हमारा विचार है कि तीनों विभाग अच्छा प्रदर्शन करे. वेलिंगटन मसाकाडाजा चूक गए है, उनकी जगह फराज अकरम आए हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

जिम्बाब्वे की टीम : वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैंडन मावुता, इनोसेंट कैया, फराज अकरम, अंतुम नकवी.
भारतीय टीम : यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, रियान पराग, ध्रुव जुरेल.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola