Video: वर्ल्ड कप में भारत के साथ हुआ धोखा, हारकर भी टॉस जीत गया पाकिस्तान, देखें वीडियो

हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना
IND vs PAK: महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को भारत के साथ बड़ा धोखा हुआ? पाकिस्तान टॉस हारकर भी जीत गया. टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम की कप्तान ने कुछ कॉल किया था, जबकि मैच रेफरी ने कुछ और सुना और फैसला पाकिस्तान के पक्ष में हुआ.
IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टॉस के दौरान मैच रेफरी शांड्रे फ्रिट्ज से गलती हो गई. इस गलती की वजह से उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को टॉस विजेता घोषित कर दिया. टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भारत के साथ चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं.
पाकिस्तान टीम की कप्तान ने टेल्स कॉल किया था, रेफरी ने हेड्स सुना
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और सना ने ‘टेल्स’ कहा लेकिन फ्रिट्ज ने सुनने में गलती की और इसे ‘हेड्स’ समझ लिया. फिर प्रस्तोता मेल जोन्स ने भी उन्हें टॉस विजेता घोषित किया. सिक्का ‘हेड्स अप’ गिरा लेकिन टॉस का विजेता पाकिस्तान को माना गया. जिससे उन्होंने बादलों से भरे आसमान में पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना.
भारतीय कप्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पाकिस्तानी कप्तान के बाद जोन्स से बात करने के लिए उनके पास गईं. उन्होंने सना से हाथ नहीं मिलाया.
ये भी पढ़ें: बिल्कुल खेलना चाहता… रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान, 33 सेकंड का वीडियो कर देगा भावुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










