ePaper

IND VS NZ मुकाबले में इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे अधिक शतक, देखें लिस्ट

Updated at : 15 Nov 2023 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
IND VS NZ मुकाबले में इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे अधिक शतक, देखें लिस्ट

विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड खेला जाना है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 63 मैच खेले गए हैं. जिसमें से दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों से शतक जड़ा हैं. चलिए जानते हैं, इस लिस्ट में पहला नाम किस बल्लेबाज का है.

विज्ञापन
undefined

विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड एक दूसरे के आमने सामने होंगे. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा.

undefined

खेले जा रहे विश्व कप 2023 मुकाबले के लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हो चुकी है. मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी.

undefined

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 63 मैच हुए हैं. भारत ने 23 मैचों में जीत दर्ज की हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच 27 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुई है. दोनों टीमों ने 10 वनडे विश्व कप मैच खेले हैं. इनमें से न्यूजीलैंड ने पांच मुकाबलों में जीत हासिल की जबकि भारत चार मौकों पर विजेता बनकर उभरा. एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ.

undefined


वीरेंद्र सहवाग ने भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़ा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में सहवाग पहले स्थान पर काबिज हैं.

undefined


पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 6 शतक जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1157 रन निकले हैं.

undefined


इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर कई खिलाड़ी हैं इसमें नॉथन एस्टल, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है.

undefined


भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में, विराट कोहली और सचिन के नाम 5-5 शतक हैं.

undefined


हालांकि विराट कोहली इस वक्त खेल रहे हैं और यदि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शतक जड़ते हैं, तो वो वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर लेंगे.

undefined

इसके अलावा विराट कोहली के एक और शतक लगाते ही सचिन का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola