IND vs NZ: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का माउंट मोनगानुई में हुआ ‘माओरी’ स्वागत, देखें Photos

Updated:
विज्ञापन
IND vs NZ: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का माउंट मोनगानुई में हुआ ‘माओरी’ स्वागत, देखें Photos

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए शनिवार को यहां पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम का पारंपरिक ‘माओरी’ स्वागत किया गया. माओरी स्वागत समारोह में भाषण, नृत्य, गायन और ‘होंगी (माओरी अभिवादन का तरीका जिसमें लोग अपनी नाक से दूसरे की नाक को दबाते हैं)’ शामिल होता हैं.

विज्ञापन
undefined

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए शनिवार को यहां पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम का पारंपरिक ‘माओरी’ स्वागत किया गया. माओरी स्वागत समारोह में भाषण, नृत्य, गायन और ‘होंगी (माओरी अभिवादन का तरीका जिसमें लोग अपनी नाक से दूसरे की नाक को दबाते हैं)’ शामिल होता हैं.

undefined

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार है. इस मैच के लिए भी हालांकि मौसम का पूर्वानुमान बहुत अच्छा नहीं है.

undefined

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं. इस दौरे के लिए रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को विश्राम दिया गया है.

undefined

अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को टीम में मौका दिया गया है. चीफ कोच राहुल द्रविड़ और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिये जाने पर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री ने भी द्रविड़ को ब्रेक देने पर सवाल उठाया था.

undefined

टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीरीज की शुरुआत से पहले कहा था कि यह सीरीज युवाओं को विशेष मौका देगा. उन्हें खेलने की आजादी मिलेगी और अपने हुनर को दिखाने का पूरा मौका दिया जायेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है.

undefined

यहां बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत की हार ने बीसीसीआई को भी झकझोर कर रख दिया है. इसका नतीजा यह हुआ कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. नयी चयन समिति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola