ePaper

IND vs NZ: ICC का बड़ा फैसला, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इन दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Updated at : 07 Mar 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ

IND vs NZ

IND vs NZ: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के इस बहुप्रतीक्षित फाइनल में अंपायरों और रेफरी की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें चार अंपायर और एक मैच रेफरी होंगे जो इस मैच की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन

IND vs NZ: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने के लिए तैयार है. दोनों टीमें इस ऐतिहासिक पल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी रणनीतियों पर अंतिम विचार-मंथन कर रही हैं. टीम इंडिया पहले से ही दुबई में अपनी तैयारियों में जुटी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लाहौर से दुबई की उड़ान भर ली है.  अब, मैच के दिन से पहले आईसीसी ने एक बड़ा ऐलान किया है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: क्या होगा अगर बारिश ने बिगाड़ दी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल? ये है ICC की तैयारी

यह भी पढ़ें- हिटमैन पर उठे सवाल, तो सूर्यकुमार ने दिखाया आईना, रोहित शर्मा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

दिग्गज अंपायरों की सूची जारी 

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के इस बहुप्रतीक्षित फाइनल में अंपायरों और रेफरी की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें चार अंपायर और एक मैच रेफरी होंगे जो इस मैच की निगरानी करेंगे. इस सूची में मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन, चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना, मैच रेफरी रंजन मदुगले ये सभी दिग्गज मौजूद रहेंगे. 

भारत के लिए खास है यह अंपायर

आईसीसी टूर्नामेंट्स में रिचर्ड इलिंगवर्थ का नाम भारत के लिए शुभ माना जाता है. साल 2024 के T20 वर्ल्ड कप में जब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें फाइनल में भिड़ी, तब भी रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अंपायर की भूमिका निभाई थी. आपको याद दिला दें, भारत ने वह फाइनल जीतकर T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी इलिंगवर्थ की अंपायरिंग भारत के लिए शुभ साबित हो सकती है. रिचर्ड को चार बार ICC अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है, और उनकी सटीक अंपायरिंग के लिए पूरी दुनिया उन्हें मानती है. यही वजह है कि उनके इस फाइनल मुकाबले में अंपायर होने से मैच की रोमांचकता और बढ़ जाएगी. 

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

बढ़ रहा है फाइनल का रोमांच

अब जब अंपायर और मैच रेफरी का ऐलान हो चुका है, फाइनल मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला एक नई ऊँचाई पर पहुंचने वाला है. दोनों टीमों की कड़ी मेहनत और रणनीतियों को देखना सच में अद्भुत होगा. और जब दुनिया के कुछ बेहतरीन अंपायर इस मैच का हिस्सा होंगे, तो क्रिकेट का रोमांच दोगुना होने वाला है. 

इनपुट- आशीष राज

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आउट होने के बावजूद हंस क्यों रहे थे हार्दिक पांड्या, खुद खोला बड़ा राज

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola