Ind vs Nz, 2nd Test: हे कप्तान! ये टीम को हुआ क्या, कहीं कैच तो कहीं बल्ला झुका हुआ…

Updated:
विज्ञापन

Pune: NZs Mitchell Santner celebrates with teammates after wicket of Rohit Sharma. Credit: PTI

Ind vs Nz: रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती नजर आ रही है. टीम की बैटिंग लाइन अप सबसे कमजोर कड़ी लग रही है. भारतीय पिचों पर अक्सर बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं लेकिन भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फुस्स नजर आ रहे हैं. कप्तान रोहित ने अश्विन की गेंद पर कैच छोड़ कर फील्डिंग में भी भारत की कलई खोल दी है. दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम घिसटते हुए चल रही है.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणें में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की पहली पारी में 359 रन जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर ही सिमट गई थी. दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड ने 255 रन का आंकड़ा छू लिया है और भारत को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य दिया है. भारतीय पारी में कप्तान रोहित फिर से सस्ते में ही चलते बने और मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. स्पिन खेलने में माहिर माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाज अपनी ही जमीन पर धोबी पछाड़ खा रहे हैं. भारत की आधी टीम पवेलियन में लौट चुकी है और अब कोई चमत्कार ही भारत को बचा सकता है.

कप्तान रोहित ने फील्डिंग के दौरान कैच छोड़ दिया. उनके कैच छोड़ने पर स्पिन बॉलर अश्विन काफी निराश नजर आए. उनकी हताशा साफ नजर आ रही थी. मैच के तीसरे दिन अश्विन के पहले ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स के बैट का किनारा लेती हुई गेंद स्लिप में गई लेकिन कप्तान रोहित तनिक भी हिल नहीं पाए और गेंद सीमा रेखा पार कर गई. जबकि इसी तरह का कैच रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन की ही गेंद पर पकड़ा था. कैच छोड़ने का वाकया पहले मैच में भी हुआ था, जब के. एल. राहुल स्लिप में गेंद को देखते रह गए थे और गेंद पार हो गई. मैच के दूसरे दिन भी रोहित से एक कैच छूट गया था. मैचों में कैच लपकना विकेट के लिए मौका बनाना माना जाता है. ऐसे में कैच छूटें तो मैच भी छूटना तय होगा.

रोहित और कोहली का फ्लॉप शो

कप्तान रोहित हों या किंग कोहली दोनों ही टेस्ट मैचों की अपनी 10 पारियों में ज्यादा सफल नहीं हुए हैं. रोहित पिछले 5 मैचों की 9 पारियों में रोहित सिर्फ एक शतक के साथ मात्र 207 रन ही बना पाए हैं. जब टीम मैच जीत रही हो तो ये चीजें छिप जाती हैं, लेकिन मैच हारने पर ही टीम की कमजोर कड़ी सामने आती है. इस मैच में रोहित पहली पारी में 0 तो दूसरी पारी में भी 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. रोहित की पिछली 7 पारियों का स्कोर 2, 52, 23, 8, 5, 6, 103 रहा. रोहित का औसत भी मात्र 23 का रहा है. ऐसे में कप्तान की कप्तानी पारी बैटिंग में तो नहीं दिख रही. पिछला शतक इंग्लैंड के खिलाफ भी जनवरी में आया था.

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी अपनी लय से बाहर जा चुके हैं. कोहली भी कप्तान के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. पिछले 5 मैचों की 10 पारियों में 0, 70, 29, 6, 17, 46, 12, 38, 76 रन बनाए हैं. ये रन कोहली जैसे बल्लेबाज के रिकॉर्ड पर बट्टा-ही लगाते हैं. 10 पारियों में 34 का औसत वो भी बिना किसी शतक के. आखिरी बार उनके बल्ले ने शतक उगला था तो वो तारीख भी 20 जुलाई 2023 की थी. तब से लेकर आज 464 दिन बीत चुके हैं और भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उनकी दहाड़ती हुई पारी का इंतजार कर रहे हैं.

पिछली अनेक पारियों में असफल रहे के. एल. राहुल को दूसरे मैच में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. लेकिन टीम की बैटिंग की सेहत पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा.  पहले मैच में पिच को न समझ पाने का सारा दारोमदार स्वयं पर लिया, जब भारत की पारी भारतीय पिच पर अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई. पहली पारी में 46 रन के शर्मनाक स्कोर पर आउट होने वाली ब्लू ब्रिगेड दूसरे मैच में भी 156 रन ही बना सकी. पहला मैच भारत गंवा चुका है. दूसरे मैच में भी भारत के चार विकेट गिर चुके हैं. भारतीय टीम के बड़े नायक आराम करने पवेलियन में जा चुके हैं. रोहित, शुभमन, यशस्वी, ऋषभ, विराट और सरफराज आउट हो चुके हैं. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर पिच पर हैं.   

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola