ePaper

ये IPL ट्रॉफी से भी बड़ी उपलब्धि, शुभमन गिल ने बताया; इंग्लैंड में टूर्नामेंट जीतना क्यों है अहम

Updated at : 20 Jun 2025 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Shubman Gill on England Test Series.

Shubman Gill on England Test Series. Image: Screengrab.

Shubman Gill on IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आज शुक्रवार 20 जून से लीड्स में शुरू होगी. इस अहम सीरीज से शुभमन गिल की कप्तानी की भी शुरुआत होगी. पहले मैच से पहले गिल ने टूर्नामेंट की अहमियत पर बात रखी.

विज्ञापन

Shubman Gill on IND vs ENG Test Series: भारत के नये टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले कहा कि इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल खिताब जीतने से बड़ी उपलब्धि है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे धुरंधरों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद 25 वर्ष के गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे. यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड में टेस्ट शृंखला जीतने और आईपीएल खिताब में से वह किसे ऊपर रखेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर टेस्ट श्रृंखला में जीत को.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे के ज्यादा मौके नहीं मिलते. अगर आप अपनी पीढ़ी में सर्वश्रेष्ठ में से हैं तो शायद दो दौरे या तीन.’’

गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आईपीएल हर साल होता है और हर साल मौका मिलता है. मेरे ख्याल से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में जीत बड़ी है.’’ इंग्लैंड में लाल गेंद से खेलने का भले ही गिल को अनुभव नहीं है लेकिन वह चुनौती से विचलित भी नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग कहते हैं कि आपकी टीम के पास उतना अनुभव नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम पर अपेक्षाओं का उतना बोझ नहीं होगा क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी इंग्लैंड में खेले नहीं है. इससे काफी फर्क पड़ेगा.’’

गिल ने कहा, ‘‘पिछले पांच से दस साल में हमारे सीनियर्स से हमें जो ब्लूप्रिंट मिला है , वह यही है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं. हम उसी आत्मविश्वास के साथ खेलने की कोशिश करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि उनका और मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि कोहली के संन्यास के बाद उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये. उन्होंने कहा, ‘‘विराट भाई के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मैने और गौतम गंभीर भाई ने इस पर बात की और हम दोनों ही इस पर एकमत थे कि मुझे चौथे नंबर पर उतरना चाहिये.’’

गिल ने यह भी कहा कि वह टीम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं ताकि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो टेस्ट श्रृंखला और डब्ल्यूटीसी चक्र में काफी कामयाब होंगे. खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद की जरूरत है कि आप उनसे क्या चाहते हैं. उन्हें अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट मिलनी चाहिये.’’

गिल ने यह भी कहा कि आईपीएल के दौरान उन्होंने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिये विराट और रोहित से सलाह ली थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईपीएल के दौरान दोनों से मिला और उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताया. खासकर यहां इंग्लैंड में. इंग्लैंड के खिलाफ हमने भारत में (2023-24) जो सीरीज खेली, वह मेरी सर्वश्रेष्ठ में से एक थी. उसमें भी हमारे सीनियर खिलाड़ी हर मैच में उपलब्ध नहीं थे.’’

IND vs ENG Pitch Report: गेंदबाजों की बोलेगी तूती या बल्लेबाज करेंगे रनों की बौछार, कैसी होगी पिच

‘इसकी कोई जरूरत नहीं’, एंडरसन ने जैसे ही बातचीत में कोहली को घसीटा, सचिन ने दिया रोक

IND vs ENG: विजेता को मिलेगी चमचमाती एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, पटौदी का भी जुड़ा रहेगा नाम

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola