ePaper

IND vs ENG: भारत की आधी जनता नहीं जानती जडेजा के इस रिकॉर्ड को, बनेंगे दुनिया के चौथे खिलाड़ी

Updated at : 30 Jul 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
ENG vs IND: Ravindra Jadeja

ENG vs IND: Ravindra Jadeja

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, जहां भारत के पास सीरीज हार से बचने का आखिरी मौका होगा. इस निर्णायक मुकाबले में सबकी निगाहें रवींद्र जडेजा पर होंगी, जो बल्ले और गेंद दोनों से शानदार फॉर्म में हैं. अगर जडेजा इस टेस्ट में 176 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है, ऐसे में भारत के पास यह आखिरी मौका होगा कि वह सीरीज हार से बच सके या उसे ड्रॉ की ओर ले जा सके. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी.

इस अंतिम मुकाबले में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों पर सबकी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने अब तक सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. खासकर मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में जडेजा ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. साथ ही उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए.

अब जब सीरीज का निर्णायक मैच ओवल में खेला जाना है, तो जडेजा के पास एक बार फिर बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा. इस मैच में उनकी नजर न सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर होगी, बल्कि एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने पर भी रहेगी.

रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका

रवींद्र जडेजा मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में 113.50 के औसत से 454 रन बनाए हैं. इस आंकड़े से साफ है कि उन्होंने सिर्फ गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से भी भारत के लिए बेहद अहम योगदान दिया है.

अब अगर जडेजा ओवल टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 176 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास के ऐसे चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिनके नाम 4000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट दर्ज होंगे. यह एक बहुत ही खास उपलब्धि होगी, जिसे अब तक केवल तीन दिग्गज खिलाड़ी ही हासिल कर पाए हैं. भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी.

Ravindra Jadeja broke Zaheer Khan Record.

अब तक टेस्ट क्रिकेट में 4000+ रन और 300+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी:

  1. कपिल देव (भारत) – 5248 रन और 434 विकेट
  2. इयान बॉथम (इंग्लैंड) – 5200 रन और 383 विकेट
  3. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) – 4531 रन और 362 विकेट

अगर जडेजा यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह इस सूची में चौथे और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. टेस्ट करियर की बात करें तो जडेजा अब तक 84 टेस्ट मैचों की 126 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.86 के औसत से 3824 रन बना चुके हैं. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 330 विकेट अपने नाम किए हैं.

उनका यह प्रदर्शन यह भी साबित करता है कि वह न केवल उपमहाद्वीप की पिचों पर, बल्कि विदेशी धरती पर भी शानदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं. खास बात यह है कि इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल में उनका प्रदर्शन टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है.

Ravindra Jadeja
Ravindra jadeja

टीम इंडिया की रणनीति और जडेजा की भूमिका

ओवल टेस्ट में भारत की रणनीति काफी हद तक रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. वह ना केवल टीम के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में ऊपर या नीचे आकर भी योगदान देते हैं. उनकी फील्डिंग और रणनीतिक सोच भी टीम के लिए अहम रहती है.

टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि जडेजा इस अंतिम मुकाबले में भी ऑलराउंड प्रदर्शन करेंगे और भारत को हार से बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस टेस्ट मैच में अगर जडेजा बड़ी पारी खेलते हैं और विकेट भी चटकाते हैं, तो वह न सिर्फ भारत को सीरीज ड्रॉ करवाने में मदद करेंगे, बल्कि अपने टेस्ट करियर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज कर लेंगे.

फैंस भी बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह टेस्ट मैच न केवल भारत के लिए सीरीज में वापसी का मौका है, बल्कि रवींद्र जडेजा के करियर के एक ऐतिहासिक मोड़ का गवाह भी बन सकता है.

ये भी पढे…

क्या जो रूट तोड़ना चाहते हैं सचिन तेंदुलकर का 15,921 रन वाला रिकॉर्ड? जोस बटलर ने खोल दिया सारा राज

‘पीएम मोदी कह रहे…, मैं इसके खिलाफ…, एशिया कप में नहीं होना चाहिए IND vs PAK मैच…’; भड़का पूर्व खिलाड़ी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola