ePaper

Ind vs Eng: ‘ये शख्स सीने पर गोली…’, गंभीर को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, जानें क्या कहा?

Updated at : 11 Jul 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs Eng: ‘ये शख्स सीने पर गोली…’, गंभीर को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, जानें क्या कहा?

Ind vs Eng Irfan Pathan Praised Gautam Gambhir: इरफान ने भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि गंभीर न सिर्फ एक कोच हैं, बल्कि एक लीडर हैं जो अपने खिलाड़ियों के लिए हर मोर्चे पर ढाल बनकर खड़े रहते हैं. जब टीम जीतती है, तो वह पीछे हट जाते हैं और पूरी चमक अपने खिलाड़ियों को सौंप देते हैं.

विज्ञापन

Ind vs Eng Irfan Pathan Praised Gautam Gambhir: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है, वहीं दूसरा टेस्ट भारत के जीतने के बाद माहौल पूरी तरह बदल चुका है. एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस यादगार जीत के बाद जहां टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक बेहद भावुक और साहसी बयान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इरफान ने भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि गंभीर न सिर्फ एक कोच हैं, बल्कि एक लीडर हैं जो अपने खिलाड़ियों के लिए हर मोर्चे पर ढाल बनकर खड़े रहते हैं. उन्होंने कहा, “गौतम गंभीर वो इंसान हैं जो सीने पर गोली खाने का भी दम रखते हैं. जब टीम मुश्किल में होती है, तो वह सबसे आगे खड़े मिलते हैं. लेकिन जब टीम जीतती है, तो वह पीछे हट जाते हैं और पूरी चमक अपने खिलाड़ियों को सौंप देते हैं.”

गंभीर की अगुवाई, बदली टीम की मानसिकता

एजबेस्टन टेस्ट के बाद इरफान ने गंभीर की कोचिंग स्टाइल की गहराई से व्याख्या की. उन्होंने कहा कि गंभीर कभी भी खिलाड़ियों को अकेला नहीं छोड़ते, खासकर तब जब उनका फॉर्म डगमगाता है. इसको लेकर पठान ने कहा “जब किसी खिलाड़ी का खराब दौर चल रहा होता है, तो बाकी लोग दूर हो जाते हैं, मगर गंभीर तब भी उसके साथ खड़े रहते हैं. मीडिया हो या सोशल मीडिया की आलोचना, वह किसी चीज से डरते नहीं हैं.”

 उन्होंने बताया कि लीड्स टेस्ट हारने के बाद, जब आलोचनाओं का तूफान था, तो गंभीर खुद सामने आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया. लेकिन जब भारत ने एजबेस्टन में धमाकेदार वापसी की, तो उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को आगे भेजा. पठान ने कहा, “ये दिखाता है कि गंभीर में लीडरशिप की कितनी गहराई है – बुरे वक्त में खुद आगे आना और अच्छे वक्त में टीम को आगे बढ़ाना.”

एक योद्धा हैं गौतम गंभीर

गंभीर को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन बतौर कोच उनकी छवि एक रणनीतिक योद्धा की बनती जा रही है. उनके अंदर वह जुनून और आत्मबल है जो हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास भर देता है. टीम इंडिया के मौजूदा फॉर्म में बदलाव का एक बड़ा श्रेय गंभीर को भी जाता है, जिन्होंने कड़े फैसले लेने से कभी परहेज नहीं किया.

इरफान पठान ने साफ कहा कि गंभीर नतीजों की परवाह किए बिना अपने फैसलों पर टिके रहते हैं. उनकी सोच दीर्घकालिक है, और वह खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर निखारने में विश्वास रखते हैं. उनका कहना है, “गंभीर उस दौर के कोच नहीं हैं जो सिर्फ ड्रेसिंग रूम में बैठे रहें, वह मैदान के हर हिस्से में खिलाड़ियों के साथ खड़े मिलते हैं.”

ये भी पढे…

IND vs ENG: ऋषभ पंत की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी कर सकता है बल्लेबाजी, जानें क्या है ICC का नियम?

 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा

IND vs Eng 3rd Test: मैच में अंपायर की किस बात से नाराज हुए कप्तान गिल, सिराज भी दिखे नाखुश, रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola