ePaper

IND vs ENG: घबराए हुए थे भारतीय बल्लेबाज, जानें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्यों कही यह बात

Updated at : 04 Feb 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: घबराए हुए थे भारतीय बल्लेबाज, जानें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्यों कही यह बात

Visakhapatnam: England's bowler James Anderson celebrates the wicket of India's batter Rohit Sharma during the third day of the second Test match between India and England, at Dr Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Sunday, Feb. 4, 2024. (PTI Photo/R Senthilkumar)(PTI02_04_2024_000028A)

विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लगता है कि भारत को यह पता नहीं था कि कितना बड़ा लक्ष्य काफी होगा, इसलिए बल्लेबाज घबराए हुए थे.

विज्ञापन

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को रविवार को भारत का बल्लेबाजी करने का तरीका सतर्कता भरा लगा और उन्होंने कहा कि उनकी ‘बैजबॉल’ तकनीक के खिलाफ मजबूत मेजबान टीम सुरक्षित लक्ष्य के बारे में सुनिश्चित नहीं थी. इंग्लैंड को तीसरे दिन 399 रन का लक्ष्य मिला लेकिन दोपहर के सत्र में ऐसा लग रहा था कि उन्हें इससे बड़ा लक्ष्य मिलेगा. भारत ने चाय तक छह विकेट गंवाकर 227 रन बना लिये थे जिससे उसकी कुल बढ़त 370 रन की हो गयी थी. लेकिन अंतिम सत्र में मेजबान टीम 14.3 ओवर में केवल 28 रन ही जोड़ सकी.

भारतीय बल्लेबाज सतर्कता के साथ खेल रहे थे

जेम्स एंडरसन ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि आज उनकी घबराहट दिख रही थी, जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्हें नहीं पता कि कितने रन काफी होंगे. वे काफी सतर्क थे और यहां तक कि तब तक उनकी बढ़त इतनी बड़ी हो गयी थी.’ इंग्लैंड ने स्टंप तक एक विकेट गंवाकर 67 रन बना लिये जिससे उसे 332 रन और बनाने होंगे.

Also Read: IND vs ENG: शुभमन गिल ने जड़ा शतक तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने कहा ‘थैंक्स’, जानें क्यों

हम 600 का लक्ष्य हासिल करने के लिए थे तैयार

एंडरसन ने कहा, ‘बीती रात कोच ब्रैंडन मैकुलम से चर्चा हुई थी कि अगर वे 600 रन का स्कोर बना लेंगे तो हम इसे कैसे हासिल करेंगे. इससे सभी को यह बहुत स्पष्ट है कि हम कल इसे करने की कोशिश करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि मैच में 180 ओवर बचे हैं और हम इसे 60 या 70 ओवर में करने की कोशिश करेंगे. हम ऐसा ही खेलते हैं और आज रात हमने देखा कि रेहान अहमद क्रीज पर जाकर अपने शॉट खेल रहा था.’

आक्रामक क्रिकेट खेलता रहेगा इंग्लैंड

एंडरसन ने कहा, ‘कल भी कुछ अलग नहीं होगा, हम वैसा ही खेल खेलेंगे जैसा हम पिछले दो साल से खेल रहे हैं. हम जीतें या हारें, यह मायने नहीं रखता क्योंकि हम काफी प्रतिस्पर्धी हैं और प्रत्येक मैच को जीतना चाहते हैं लेकिन हम एक निश्चित तरीके से खेलना चाहते हैं.’ पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में वापसी की थी और एक बड़ा लक्ष्य सेट कर भारत को 28 रनों से हरा दिया था.

Also Read: IND vs ENG: शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर आया केएल राहुल का बयान, कहा – सबसे साथ ऐसा होता है
Also Read: IND vs ENG: शुभमन गिल इस वजह से हो रहे हैं फेल, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने बताई तकनीकी खामी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola