Live Updates

IND vs ENG 4th Test Day 3: इंग्लैंड ने ली 186 रनों की बढ़त, 7 विकेट की तलाश में टीम इंडिया

Updated:
विज्ञापन

IND vs ENG 4th Test Day 3 Live Score Updates

IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights: जो रूट की 150 रन की पारी से इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 544 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है. भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमटी थी जिससे इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 186 रन की हो गयी है और उसके तीन विकेट शेष हैं. स्टंप्स के समय इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन कर खेल रहे थे जबकि लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. रूट ने अपनी 38वीं शतकीय पारी के दौरान ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 और बेन स्टोक्स के साथ 142 रन की साझेदारी की. भारत के लिए रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिये.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola