ePaper

IND vs ENG: मुकेश कुमार को मिला बुमराह का साथ कहा, 'मुझसे भी गलतियां...'

Updated at : 04 Feb 2024 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: मुकेश कुमार को मिला बुमराह का साथ कहा, 'मुझसे भी गलतियां...'

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है. हालांकि पहली पारी में मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए. जिसके बाद उनकी गेंदबाजी को लेकर काफी सवाल उठने लगे. मगर उन्हें भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ मिला. बुमराह ने मुकेश के समर्थन में कहा कि यह किसी के साथ हो सकता है.

विज्ञापन

भारतीय टीम अभी इंग्लैंड टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड टीम से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही है. दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम की ओर से दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए. इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर समेट गई. हालांकि भारत के युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड टीम की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए. पहली पारी में मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने सात ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 44 रन दिए. जिसके बाद उनकी गेंदबाजी को लेकर काफी सवाल उठने लगे. मगर उन्हें भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ मिला. बुमराह ने मुकेश के समर्थन में कहा कि यह किसी के साथ हो सकता है.

Also Read: ‘विराट तभी खेलेंगे…’, कोहली की टेस्ट टीम में वापसी पर आया बड़ा अपडेट
बुमराह ने किया मुकेश का समर्थन

खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने सात ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 44 रन दिए. मुकेश कुमार की प्रदर्शन को देखते हुए उनके लिए मैच का दूसरा दिन काफी खराब रहा. हालांकि मुकेश कुमार को जसप्रीत बुमराह का साथ मिला है. बुमराह ने मुकेश का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसी के साथ हो सकता है. उसने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया है. उन्होंने अभी टेस्ट फॉर्मेट में कदम रखा है. हमें उनपर पूरा भरोसा है कि वह आगे चलकर काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.

Also Read: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी? एबी डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
मैं इसे एक बुरा दिन नहीं कहूंगा: बुमराह

मुकेश कुमार के समर्थन में जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि मेरे अनुसार आपको अपनी गलतियों से सीखना होता है. आप गलतियां करके बेहतर होते जाते हैं. मैं इसे एक बुरा दिन नहीं कहूंगा. सभी से गलतियां होती हैं. यह एक सीखने वाला दिन था. मुझसे भी गलतियां होती हैं. हमारे बीच भी यही बातचीत हुई कि यह दिन अब चला गया हमें अब यह देखना चाहिए कि अब हम क्या बेहतर कर सकते हैं. कोशिश करो और अपना बेस्ट दो.

Also Read: IND vs ENG: बुमराह ने लगाया विकेट का ‘सिक्सर’, इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमटी

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola