ePaper

IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल के शतक से भारत मजबूत स्थिति में, 500 के स्कोर पर पहुंचना लक्ष्य

Updated at : 02 Feb 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल के शतक से भारत मजबूत स्थिति में, 500 के स्कोर पर पहुंचना लक्ष्य

Visakhapatnam: India's batter Yashasvi Jaiswal celebrates his century during the first day of the second Test cricket match between India and England, at Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium in Visakhapatnam, Friday, Feb. 2, 2024. (PTI Photo/R Senthilkumar)(PTI02_02_2024_000215B)

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक छोर पर जमे हुए हैं और उन्होंने पहले दिन नाबाद 179 रन बना लिए हैं. भारत पहली पारी में 500 रन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.

विज्ञापन
undefined

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक के दम पर भारत ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए. जायसवाल 179 रन बनाकर नॉटआउट हैं. दूसरी छोर पर रविचंद्रन अश्विन हैं.

undefined

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत को पहला झटका 40 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा. कप्तान 41 गेंद पर 14 रन बनाकर शोएब बशीर की गेंद पर कैच आउट हो गए.

undefined

जायसवाल की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने 32 ओवर में 122 रन जुटाए. श्रेयस अय्यर (59 गेंद में 27 रन) दोपहर के सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. बायें हाथ के 22 वर्षीय बल्लेबाज जायसवाल ने सुबह 89 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 62 गेंद खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया.

undefined

जायसवाल ने पिछले साल कैरेबियाई सरजमीं पर अपने टेस्ट पदार्पण में 171 रन बनाये थे. उनके साथ दूसरे छोर पर पदार्पण कर रहे रजत पाटीदार आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे. उन्होंने अपने डेब्यू में 72 गेंद पर 32 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके आए.

undefined

जायसवाल की पारी की सबसे खास बात उनकी सहजता से मैदानी शॉट और हवा में शॉट लगाना रही. बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले पर लांग आन में छक्का लगाकर अपने शतक तक पहुंचने से उनका बेखौफ रवैया साफ दिखाई दिया. उन्होंने जश्न मनाने के लिए अपने हाथ उठाए.

undefined

जायसवाल ने अपनी पारी के शुरू में स्पिनरों के खिलाफ काफी कट शॉट खेले लेकिन दूसरे सत्र में उन्होंने ड्राइव और उठाकर लगाये गये शॉट से रन बनाये. इस युवा बल्लेबाज ने मुख्यत: हार्टले को निशाना बनाया और 45वें ओवर में इस गेंदबाज पर लगातार तीन चौके जड़े.

undefined

जायसवाल ने अय्यर के साथ 90 रन की साझेदारी की. लेकिन अय्यर एक बार फिर शुरुआत का फायदा उठाने में असफल रहे. एंडरसन ने अय्यर के खिलाफ शॉर्ट गेंद फेंकने की रणनीति अपनायी. अय्यर ने हार्टले की गेंद को कट करने का प्रयास किया और बल्ला छुआकर स्टंप के पीछे बेन फोक्स को कैच दे बैठे. अय्यर ने 27 रन बनाए.

undefined

उनके आउट होने के बाद पाटीदार उतरे और वह पहली गेंद से ही सहज दिखे. उन्हें रिवर्स स्वीप शॉट खेलने से भी कोई ऐतराज नहीं दिखा. सुबह के सत्र में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने वाले स्पिनर शोएब बशीर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कीमती विकेट लिया जिससे मेजबान टीम ने लंच तक दो विकेट पर 103 रन बनाए.

undefined

बशीर ने रोहित (14 रन) और जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल (34 रन) को पवेलियन भेजा. भारतीय टीम में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की जगह रजत पाटीदार, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को उतारा गया.

undefined

हैदराबाद में अपने विकेट गंवाने के दोषी रोहित और जायसवाल ने धीमी शुरुआत की. पहले 16 ओवर में सिर्फ 40 रन बने. इंग्लैंड ने टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज एंडरसन और ऑफ स्पिनर जो रूट से शुरुआत कराई. एंडरसन ने विकेट से मदद नहीं मिलने के बावजूद रोहित को खुलकर खेलने नहीं दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola