IND vs AUS: भारतीय टीम के ‘हेडेक’ ट्रेविस ने फिर ठोका शतक, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को कराई वापसी
Travis Head.
IND vs AUS: ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ लगातार रन बना रहे है. इस मैच में शतक तो लगाया ही साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं.
IND vs AUS, Travis Head Hundred: भारत के लिए कई मैचों में विलेन रहे ट्रेविस हेड ने एक बार फिर टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगा दिया है. गाबा, ब्रिसबेन के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने शुरुआत में जल्दी तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन उसके बाद उतरे ट्रेविस हेड ने सटीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि शतक लगाकर उसका स्कोर 225 के पार पहुंचा दिया है.
ट्रेविस भारत के खिलाफ 2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लॉर्ड्स में शतक लगाया. उसके बाद 2023 के ही विश्वकप फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में चट्टान की तरह खड़े हो गए. इसी सीरीज के दूसरे मैच में भी ट्रेविस ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बड़ी लीड लेने में मदद की और अब इस मैच में भी उन्होंने शानदार पारी खेली है. पिछली 6 पारियों उन्होंने भारत के खिलाफ 511 रन बनाए हैं. इनमें दो शतक भी शामिल हैं. पिछली 6 पारियों में उनका स्कोर 90(163), 163(174), 18(27), 11(13), 89(101), 140(141 रहा है. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. हेड का यह व्यकिगत रूप से किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर है.
तीसरा विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे ट्रेविस ने तेज तर्रार पारी खेली. 75 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद स्टीव और मार्नस ने 224 गेंद में 159 रन की साझेदारी की. ट्रेविस हेड ने इस साझेदारी में 103 रन का पारी खेली. बुमराह भारत की तरफ से 69वां ओवर लेकर आए. जसप्रीत ने यॉर्कर डालने की कोशिश की लेकिन गेंद फुल लेंथ पर चली गई. ट्रेविस ने जोरदार शॉट लगाया और तीन रन दौड़कर पूरे करते हुए रनों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा दिया. उन्होंने 115 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 101 रन बनाए. तीसरे टेस्ट के तीसरे सेशन में चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 70 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










