ePaper

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया ने जमकर किया अभ्यास, देखें खास तस्वीरें

Updated at : 19 Sep 2022 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया ने जमकर किया अभ्यास, देखें खास तस्वीरें

IND vs AUS T20 Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच से पहले BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सेशन का तस्वीरें शेयर की है.

विज्ञापन
undefined

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच से टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस कर रही है. बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

undefined

BCCI ने यह तस्वीरें अपने अधिकारित ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम के अन्य खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन का है. बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के बाद इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं.

Also Read: ICC T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की नयी जर्सी की तस्वीर हुई लीक, जमकर उड़ा मजाक, जानें क्या बोले फैंस
undefined

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले यह टी20 सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंन्द्रा स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में और तीसरा मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

undefined

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव.

undefined

IND vs AUS T20 Series: Team Indiaआस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola