IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने खेली ऐतिहासिक पारी, तीसरे टेस्ट में ट्रेविस के बाद लगाया शतक, भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
Steve Smith.
IND vs AUS: ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक लगा दिया है.
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाज पहली तीन सफलता के बाद विकेट के लिए तरस रहे हैं. जबकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के शतक ठोकने के बाद स्टीव स्मिथ ने भी शतक लगा दिया है. स्मिथ ने 185 गेंद में 100 रन बनाए. अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए.
स्टीव स्मिथ का यह टेस्ट क्रिकेट में 33 वां शतक है. भारतीय गेंदबाजी में आकाशदीप के 82वें ओवर में तीसरी गेंद में 1 रन लेकर स्मिथ ने शतक पूरा किया है. इसके साथ ही स्मिथ भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं उन्होंने टीम इंडिया के विरुद्ध 41 पारियों में 10 शतक लगाए हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने 55 पारियों में 10 शतक लगाए हैं.
भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
41 पारियों में 10: स्टीवन स्मिथ
55 पारियों में 10: जो रूट
30 पारियों में 8: गैरी सोबर्स
41 पारियों में 8: विव रिचर्ड्स
51 पारियों में 8: रिकी पोंटिंग
स्मिथ का यह शतक 12 मैच और 24 पारियों के बाद आया है. वे पिछले 12 मैच से किसी बड़ी पारी को तरस रहे थे. लेकिन घरेलू मैदान पर वह भारत के विरुद्ध काफी सफल रहे हैं. उन्होंने पिछली 11 पारियों में 874 रन बनाए हैं. जिसमें 6 शतक शामिल हैं. हालांकि पिछली 7 पारियों में वे संघर्ष करते नजर आए थे. शतक लगाने के बाद स्मिथ अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कैच आउट हो गए. स्मिथ ने अपने स्कोर में केवल एक रन का इजाफा किया और 190 गेंद में 101 रन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा को कैच थमा कर आउट हुए. स्मिथ से पहले ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शतक लगाया. इन दोनों ने मिलकर 241 रन की साझेदारी की. यह भारत के खिलाफ ब्रिसबेन मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.
स्टीव स्मिथ का बल्ले ने पूरे 535 दिन बाद शतक उगला है. लेकिन इस शतक ने स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. स्मिथ ने जहां 33 शतक लगाए हैं तो सबसे ज्यादा शतक लगाने में रिकी पोटिंग 41 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
41 – रिकी पोंटिंग
33 – स्टीव स्मिथ
32 – स्टीव वॉ
30 – मैथ्यू हेडन
29 – डॉन ब्रैडमैन
तीन डक के बाद ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक, भारत के खिलाफ लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
ऋषभ पंत ने किया कमाल, भारतीय विकेटकीपिंग इतिहास में ऐसा करने वाले बने तीसरे विकेटकीपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










