IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुए सैम कोंस्टास, डेब्यू मैच में ही कर डाला यह कमाल
Sam Konstas Record in Debut Test.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पचास रन बनाया. वे अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू मैच में पचासा मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. Sam Konstas Record in Debut Test.
IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में क्रिकेट के मैदान पर पहले दिन के पहले सेशन में ही ‘मुक्केबाजी’ देखने को मिल रही है. चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए सैम कोंस्टास को डेब्यू करवाया है. उन्होंने अपने पहले मैच में ही पचासा जड़कर इतिहास रच दिया है. लेकिन इसी मैच के दौरान सैम कोंस्टास और विराट कोहली के बीच जमकर घमासान भी हो गया. हालांकि अपने आइडल विराट से विवाद के बाद कोंस्टास ने कहा कि मैदान पर जो होता है, वह मैदान तक ही सीमित होता है. Sam Konstas Record in Debut Test.
सैम कोंस्टास ने इस मैच में कई कीर्तिमान रचे. वे ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने. उनकी उम्र 19 साल और 85 दिन की है. उन्होंने इस मैच में पचासा भी लगाया है. वे ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने डेब्यू मैच में सबसे अर्द्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे कम आयु के खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर 2 रन लेकर 52 गेंद पर पचास रन बनाए. उनसे ऊपर इयान क्रेग हैं, जिन्होंने 17 साल और 240 दिन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पचास रन बनाए थे. अपना अर्द्शतक पूरा करने के बाद पूरे मैदान को उन्होंने उत्साहित कर दिया. मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी युवा खिलाड़ी का भरपूर सम्मान करते हुए तालियों से स्वागत किया.
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
17 साल 240 दिन- इयान क्रेग बनाम द. अफ्रीका, मेलबर्न, 1953
19 साल 85 दिन- सैम कोंस्टास बनाम भारत, मेलबर्न, 2024
19 साल 121 दिन- नील हार्वे बनाम भारत, मेलबर्न, 1948
19 साल 150 दिन- आर्ची जैक्सन बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1929
चौथे टेस्ट का हाल
वहीं इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए कोंस्टास के साथ स्कॉट बोलैंड को मौका दिया. जबकि भारत ने भी बदलाव करते हुए शुभमन गिल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है. पूरी सीरीज में नाकाम रही उसकी सलामी जोड़ी ने इस मैच में कमाल दिखाते हुए 89 रन की साझेदारी की. सैम कोंस्टास रवींद्र जडेजा की गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उनके ओपनिंग जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा भी 57 रन बनाकर आउट हुए. भारत और ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं और इस मैच में दोंनों टीमें पूरा जोर लगाते हुए निर्णायक जीत दर्ज करने की होड़ में लगी होंगी.
हो गया बवाल…, विराट को लग सकता है तगड़ा झटका, कोंस्टास से विवाद पर आईसीसी की पैनी नजर
डेब्यू मैच में ही विराट कोहली से भिड़ गए कोंस्टस, मैदान पर हुई गर्मागर्म बहस, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










