IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए टीम इंडिया है तैयार, जानिए कितनी होगी टिकटों की कीमत, कैसे करें बुक

Published by :Vaibhaw Vikram
Published at :19 Sep 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए टीम इंडिया है तैयार, जानिए कितनी होगी टिकटों की कीमत, कैसे करें बुक

Ind Vs Aus ODI series, Match Tickets Prices: एशिया कप के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को पहले खेले जाने वाले दो मुकाबलों में आराम दी गई है.

विज्ञापन

Ind Vs Aus ODI series, Match Tickets Prices: एशिया कप 2023 के बाद और विश्व कप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. विश्वकप 2023 की तैयारी के लिहाज से ये सीरीज काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. इससे पहले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से इस मैच के टिकटों की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है.

17 सितंबर 2023 से शुरू की गई थी बुकिंग, Paytm के जरिए करें बुक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के टिकटों की बुकिंग 17 सितंबर 2023 से शुरू होगी. पेटीएम ऐप के जरिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. टिकटों की कीमत 1500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक है. मैदान पर मौजूद ईस्ट स्टैंड, वेस्ट स्टैंड और साउथ पवेलियन के हिसाब से अलग-अलग कीमते हैं. ईस्ट स्टैंड के पहले, दूसरे और तीसरे लेवल की कीमतें 1,500 रुपए है. वेस्ट स्टैंड लेवल एक की कीमत दो हजार रुपए है. लेवल दो और तीन की कीमत 2,500 रुपए है.

सबसे महंगा इस स्टैंड के टिकट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच की सबसे महंगी टिकट वेस्ट स्टैंड कॉरपोरेट बॉक्स की है. इसमें केवल 15 सीटें हैं. हर सीट का प्राइज 10 हजार रुपए रखा गया है. वहीं, साउथ पवेलियन की बात करें तो लेवल 1 की कीमत 8,500 रुपए है. इसमें डिनर शामिल है. लेवल 2 के ब्लॉक A से लेकर D तक टिकटों की कीमत 8,500 रुपए. लेवल दो के J,K,L,M ब्लॉक की टिकटों की कीमत भी 8,500 रुपए है, इसमें भी डिनर शामिल होगा. वहीं, लेवल तीन की कीमत तीन हजार रुपए तय की गई है.

रोहित, कोहली और पांड्या को आराम

बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया है. उनकी जगह केएल राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. जडेजा को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है. साथ ही भारतीय टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे- 22 सितंबर – मोहाली

  • दूसरा वनडे- 24 सितंबर – इंदौर

  • तीसरा वनडे- 27 सितंबर – राजकोट

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

  • पैट कमिंस (कप्तान)

  • सीन एबॉट

  • एलेक्स कैरी

  • नाथन एलिस

  • कैमरन ग्रीन

  • जोश हेजलवुड

  • जोश इंग्लिस

  • स्पेंसर जॉनसन

  • मार्नस लाबुशेन

  • मिचेल मार्श

  • ग्लेन मैक्सवेल

  • तनवीर संघा

  • मैथ्यू शॉर्ट

  • स्टीव स्मिथ

  • मिचेल स्टार्क

  • मार्कस स्टोइनिस

  • डेविड वॉर्नर

  • एडम जाम्पा

सीरीज के पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम

  • केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर)

  • रवींद्र जडेजा (उपकप्तान)

  • ऋतुराज गायकवाड़

  • शुभमन गिल

  • श्रेयस अय्यर

  • सूर्यकुमार यादव

  • तिलक वर्मा

  • ईशान किशन (विकेटकीपर)

  • शार्दुल ठाकुर

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • रविचंद्रन अश्विन

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद शमी

  • मोहम्मद सिराज

  • प्रसिद्ध कृष्णा

सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम

  • रोहित शर्मा (कप्तान)

  • हार्दिक पंड्या (उपकप्तान)

  • विराट कोहली

  • शुभमन गिल

  • श्रेयस अय्यर

  • सूर्यकुमार यादव

  • केएल राहुल (विकेटकीपर)

  • ईशान किशन

  • रवींद्र जडेजा

  • शार्दुल ठाकुर

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • कुलदीप यादव

  • रविचंद्रन अश्विन

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद शमी

  • मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच 22 सितंबर को

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर में होगा. इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर होग.वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola