ePaper

IND U19 vs PAK U19 Final: टॉस जीता भारत, पाकिस्तान की बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Updated at : 21 Dec 2025 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
Ayush Mhatre During Toss

आयुष म्हात्रे फाइनल में टॉस के दौरान, फोटो- BCCI/X

IND U19 vs PAK U19 Final: अंडर 19 एशिया कप फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला. टीम इंडिया ने जीता टॉस. पाकिस्तान टीम को बल्लेबाजी के लिए अमंत्रित किया. भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में है. वहीं पाकिस्तान का कप्तान फरहान यूसुफ है. जानें फाइनल में दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन.

विज्ञापन

IND U19 vs PAK U19 Final: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की अंडर 19 टीम के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup U19 2025) का फाइनल मुकाबला. दोनों देशों के बीच यह महा मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) पर खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान को न्यौता दिया है. इसके साथ ही कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के नेतृत्व में टीम इंडिया एक बार फिर से एशिया का किला फतेह करने उतरेगी. इसके अलावा इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर सबकी नजर होगी.

फाइनल में पिच का हाल

आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले की पिच की बात करे तो सलमान भट्ट ने बताया कि यहां मौसम साफ, धूप खिली हुई है लेकिन ठंड भी है. हम यहां जिस पिच का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गाबा की मिट्टी वाली पिच है. इसका इस्तेमाल सेमीफाइनल में हुआ था. पूरे टूर्नामेंट में जब भी इस पिच पर मैच हुए, तो तेज गेंदबाजों को पेस और बाउंस मिला और बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेला. हमने इस पिच पर कुछ अच्छा क्रिकेट देखा है.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहेगी. इससे पहले लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था. वह सिर्फ पांच रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. लेकिन इस महा मुकाबले में सभी को उनसे उम्मीद रहेगी.

फाइनल के लिए दोनों टीमोंं की प्लेइंग इलेवन

भारत U19 प्लेइंग XI:- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह.

पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI:- फरहान यूसुफ (कप्तान), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम.

ये भी पढ़ें-

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए बदला टीवी चैनल, जानें कहां खेला जाएगा अंडर 19 फाइनल मुकाबला

Asia Cup U19 Final: भारत-पाक महा मुकाबला, जानें मौसम का हाल से लेकर संभावित XI तक सबकुछ

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola