ICC women T-20 World Cup : 5 मार्च को सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर

Perth: In this photo sourced from ICC, Indian Women’s cricket team captain Harmanpreet Kaur speaks to the huddle during the ICC Women’s T20 Cricket World Cup match between India and Bangladesh at WACA in Perth, Australia, Monday, Feb. 24, 2020. (PTI Photo)(PTI2_24_2020_000295B)
इंग्लैंड ने 2018 में हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था
सिडनी : भारत महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे स्थान पर रहा.
इस मैच के रद्द होने से दक्षिण अफ्रीका को एक अंक मिला और टीम ग्रुप बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रही. पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटा भारत ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीतकर आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा था. तीन जीत और एक हार से छह अंक जुटाने वाले इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा.
2018 में हुए पिछले टूर्नामेंट में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने थी. इंग्लैंड ने 2018 में हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहे चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










