ICC Rankings: टीम इंडिया टेस्ट और टी20 में दुनिया की नंबर वन टीम, जानें पाकिस्तान का हाल

Ahmedabad: India's Prasidh Krishna celebrates with the teammates the wicket of West Indies' batsman Jason Holder during the third ODI cricket match between India and West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Friday, Feb. 11, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI02_11_2022_000315B)
टीम इंडिया आईसीसी की टेस्ट और टी20 टीम रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन टीम बन गयी है. वनडे टीम रैंकिंग 20 मई के बाद जारी की जायेगी. टेस्ट रैंकिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है, जबकि टी20 में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है.
भारत आईसीसी की ओर से जारी टेस्ट और टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है. टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर यह जगह हासिल की है. जबकि टी20 में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के मुकाबिक टी20 में भारत रेटिंग 267 है. वहीं टेस्ट में 121 रैंकिंग के साथ भारत टॉप पर है. इस सालाना अपडेट में 2019-20 सत्र के नतीजे नहीं है जबकि मई 2020 के बाद से खेली गयी सारी श्रृंखलाओं के नतीजे शामिल हैं.
भारत के रेटिंग अंक 119 से 121 हो गये हैं क्योंकि मार्च 2020 में न्यूजीलैंड से मिली 2-0 से हार इसमें शामिल नहीं है. इसमें मई 2020 से पहले की श्रृंखलाओं को 50 फीसदी और उसके बाद की श्रृंखलाओं को सौ फीसदी आंका गया है. भारत इससे पहले दिसंबर 2021 में शीर्ष पर पहुंचा था और एक महीने के लिये था. ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग अंक अब 122 से 116 हो गयी है. उसने 2019-20 में घरेलू श्रृंखलाओं में पाकिस्तान को 2-0 से, न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था जो इस रैंकिंग में शामिल नहीं हैं. वहीं इंग्लैंड पर 2021-22 में मिली जीत का 50 प्रतिशत ही आंका गया है.
पुरुषों की टी20 टीम रैंकिंग में भारत ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से उसके छह की बजाय आठ अंक अधिक हैं. न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत की रेटिंग 267 है. पाकिस्तान इस रैंकिग में 254 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है. टेस्ट रैंकिग में पाकिस्तान की टीम टॉप पांच में भी नहीं है. यहां पाकिस्तान छठे नंबर पर है. वनडे टीम रैंकिंग का सालाना अपडेट 10 मई को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही श्रृंखला के बाद जारी होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में सात जून को ओवल पर एक दूसरे के सामने होंगे. दोनों देशों ने इस मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर टीम में मौका दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया जनवरी 2022 से शीर्ष पर था जिसने इंग्लैंड को 4-0 से हराकर यह स्थान हासिल किया था. इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके और दूसरे स्थान की टीम के बीच अंतर 13 की बजाय दो अंक का रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




