ePaper

आईसीसी ने वापस लिया श्रीलंका क्रिकेट का निलंबन, गंवानी पड़ी थी अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी

Updated at : 28 Jan 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी ने वापस लिया श्रीलंका क्रिकेट का निलंबन, गंवानी पड़ी थी अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका क्रिकेट के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. वैश्विक संस्था ने कहा कि अब श्रीलंका क्रिकेट सदस्यता दायित्वों का पालन कर रहा है. श्रीलंका ने निलंबन के कारण अंडर19 वर्ल्ड कप 2024 के मेजबानी खो दी.

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका क्रिकेट का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. आईसीसी ने कहा कि देश की क्रिकेट संस्था अब वैश्विक संस्था के सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रही है. इस निलंबन की वजह से श्रीलंका ने इस समय चल रहे अंडर-19 पुरुष विश्व कप के मेजबानी खो दी थी. आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेत के कारण वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ही नवंबर में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी. अेडर-19 वर्ल्ड कप इस समय दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है.

तत्काल प्रभाव से हटा लिया निलंबन

आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड ने आज तत्काल प्रभाव से श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का निलंबन हटा दिया है. बोर्ड निलंबन के बाद से स्थिति की निगरानी कर रहा है और अब संतुष्ट है कि एसएलसी अब सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रहा है. श्रीलंका के खेल मंत्रालय द्वारा एसएलसी के बोर्ड को बर्खास्त करने और उसकी जगह एक अंतरिम समिति नियुक्त करने के बाद 10 नवंबर को सरकारी हस्तक्षेप के कारण श्रीलंका की आईसीसी सदस्यता निलंबित कर दी गई थी.

Also Read: विराट कोहली ने चौथी बार जीता आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब, दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

उपुल थरंगा बने चयनसमिति के अध्यक्ष

दिसंबर 2023 में अपने बर्खास्त सदस्यों को बहाल करने के बाद श्रीलंका ने पूर्व सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की अध्यक्षता में एक नई चयन समिति नियुक्त की. थरंगा को 5 सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. उन्हें इस पद पर दो साल के लिए नामित किया गया है. पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परनविताना और दिलरुवान परेरा अन्य चार चयनकर्ता हैं.

Also Read: रोहित शर्मा ने केपटाउन पिच को लेकर आईसीसी मैच रेफरी पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

श्रीलंका बोर्ड का दिसंबर में किया गया बहाल

आईसीसी के निलंबन के बाद श्रीलंका सरकार की आंख खुली और खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने दिसंबर में बोर्ड के बर्खास्त सदस्यों को फिर से बहाल कर दिया था. निलंबन के बाद से आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन पर विशेष रूप से नजर रख रहा था. जिस पर पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कई आरोप लगे हैं. पिछले साल भारत में हुए एकदिवसीय विश्व कप में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनके खराब प्रदर्शन के दौरान चयन संबंधी समस्या सुर्खियों में रही.

Also Read: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद अब आईसीसी ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola