वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने आईसीसी रैंकिंग में मचाया गदर, पहली बार बना नंबर वन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Nov 2023 5:09 PM

विज्ञापन

Chennai: Pakistan's bowler Shaheen Afridi celebrates the wicket of South Africa's batter Quinton de Kock during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between South Africa and Pakistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 27, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_27_2023_000325B)

इस विश्व कप में वह सात मैचों में 16 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. भारत के मोहम्मद सिराज रैंकिंग में तीसरे और स्पिनर कुलदीप यादव सातवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत ने पाक टीम की सांसें जीवंत कर दी हैं. इस बीच पाक टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के लिए अच्छी खबर आई है. आईसीसी रैंकिंग में अफरीदी पहली बार नंबर वन पर पहुंचे हैं.

undefined

पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.

undefined

अफरीदी ने सात पायदान की छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़ा.

Also Read: बांग्लादेश पर विस्फोटक जीत के बाद पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में क्या है संभावना? जानिए समीकरण
undefined

बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत में अफरीदी ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये. इसी मैच में उन्होंने 100वां वनडे विकेट भी लिया. उन्होंने 51 मैचों में इस आंकड़े को छुआ और सबसे तेजी से वनडे विकेटों का शतक पूरा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज और पहले तेज गेंदबाज बन गए.

undefined

इस विश्व कप में वह सात मैचों में 16 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. भारत के मोहम्मद सिराज रैंकिंग में तीसरे और स्पिनर कुलदीप यादव सातवें स्थान पर हैं.

undefined

बल्लेबाजों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं. भारत के शुभमन गिल दूसरे, रोहित शर्मा पांचवें और विराट कोहली सातवें स्थान पर है.

undefined

हरफनमौलाओं की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं. भारत के हार्दिक पांड्या एक पायदान गिरकर 11वें स्थान पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा 13वें स्थान पर बने हुए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola