बांग्लादेश पर विस्फोटक जीत के बाद पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में क्या है संभावना? जानिए समीकरण

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Nov 2023 3:53 PM

विज्ञापन

Kolkata: Pakistan's batter Fakhar Zaman plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Bangladesh and Pakistan, at Eden Gardens in Kolkata, Tuesday, Oct. 31, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI10_31_2023_000401B)

शाहीन शाह अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने शानदार अर्धशतकीय पारी से वापसी की जिससे पाकिस्तान ने मंगलवार को विश्व कप मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर बाहर कर दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की हल्की उम्मीद जीवंत रखी.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंद डाला. इस धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना थोड़ी बढ़ गई है. दूसरी ओर पाकिस्तान से मैच हारने के बाद बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है.

undefined

बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराकर पाकिस्तान ने नेट रन रेट में किया सुधार

शाहीन शाह अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने शानदार अर्धशतकीय पारी से वापसी की जिससे पाकिस्तान ने मंगलवार को विश्व कप मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर बाहर कर दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की हल्की उम्मीद जीवंत रखी. शाहीन (9-1-23-3) की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को 45.1 ओवर में महज 204 रन के स्कोर पर समेट दिया. पाकिस्तान ने जमां की 74 गेंद में सात छक्के और तीन चौके जड़ित 81 रन तथा अब्दुल्लाह शफीक की 69 गेंद में 68 रन (नौ चौके, दो छक्के) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर जीत हासिल की. इस जीत के बाद पाकिस्तान ने अपने नेट रन रेट में भी सुधार कर लिया है.

undefined

प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की लंबी छलांग

बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. पाकिस्तान अब तीन मैचों में जीत के बाद 6 अंक लेकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. पाकिस्तान ने अपने रेट रन रेट में भी सुधार कर लिया है और -0.024 हो गया है. पाक टीम अब भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से पीछे है.

undefined

पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या है संभावना

पाकिस्तान टीम पहले दो मैचों में धमाकेदार जीत मिली, फिर लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जीत ने उसकी उम्मीदों को जीवंत कर दी है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने बाकी बचे दो मुकाबले को न केवल जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा. पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है. दोनों मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के कुल 10 अंक हो जाएंगे.

undefined

क्या 10 अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान की टीम अगर अपने बाकी के दोनों मैच जीत लेती है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे. लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 10 अंक काफी हैं? इसका जवाब है कि 10 अंक लेकर टीम सेमीफाइनल में तभी जगह बना सकती हैं, जब टॉप चार में मौजूद टीमें अपने कम से कम एक-एक मैच हार जाएं. खास कर दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें. इस समय दक्षिण अफ्रीका के 10 अंक हैं और उसे तीन और मैच खेलने हैं. वहीं न्यूजीलैंड के 8 अंक हैं और उसे भी तीन मैच और खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के भी 8 अंक हैं और उसे भी तीन मैच और खेलना है. पाकिस्तान के 10 अंक होने के साथ उसके नेट रन रेट काफी बेहतर होने चाहिए. तभी बाबर सेना सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी.

undefined

बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की लगातार छठी हार थी. जिससे कप्तान शाकिबुल हसन की टीम दो मैच रहने के बावजूद आधिकारिक रूप से 10 टीम के वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. अब बांग्लादेश का सामना अंतिम दो मैचों में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola