World Cup 2023: पाकिस्तान पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, देने होंगे इतने रुपये, जानें क्या है कारण

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: पाकिस्तान पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, देने होंगे इतने रुपये, जानें क्या है कारण

Chennai: Pakistan players during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000265B)

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए इस मैच में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार चार मैच हारकर संकट में है. उसपर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में मिली 1 विकेट से हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है. हार का चौका लगाने के बाद पाकिस्तान टीम को आईसीसी से भी झटका लगा है. आईसीसी ने बाबर सेना पर भारी जुर्माना लगाया है.

undefined

धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए इस मैच में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार, बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित समय में चार ओवर कम किए थे इसके बाद मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना लगाया.

Also Read: Pak Vs RSA : कौन हैं केशव महाराज जिसने पाकिस्तान की लुटिया डुबोने के बाद अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
undefined

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार पाक टीम पर की गई कारवाई

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.

undefined

बाबर ने अपना अपराध स्वीकार किया

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

undefined

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पहली बार लगातार चार मैच में हार मिली

वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार है कि पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हारी है. वर्ल्ड कप की शुरुआती दो मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार जीत दर्ज किया. लेकिन भारत के हाथों मिली 7 विकेट से करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम का मनोबल टूट गया और लगातार चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया, तो अफगानिस्तान की टीम ने भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर इतिहास रच डाला.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola