हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एक रन बनाते ही मिताली राज के 726 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur Record: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पारी का पहला रन बनाते ही पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया और महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं.

विज्ञापन

हरमनप्रीत ने 1 रन बनाकर तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

मैच से पहले हरमनप्रीत कौर और मिताली राज 726-726 रन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थीं. पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी का पहला रन लेते ही हरमनप्रीत 727 रन तक पहुंच गईं और उन्होंने मिताली का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरशतक/अर्धशतक
हरमनप्रीत कौर3934757*1031/4
मिताली राज2423726570/5
स्मृति मंधाना2626550870/4
जेमिमा रोड्रिग्स2020408590/2
पूनम राउत1515375560/3
शेफाली वर्मा1515368470/0
दीप्ति शर्मा191421849*0/0
ऋचा घोष111118747*0/0
सुलक्षणा नाइक1211170590/1
वेदा कृष्णमूर्ति141315836*0/0

हरमनप्रीत कौर 31 रन बनाकर खेल रही है

हरमनप्रीत ने पारी को संभालते हुए 28 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रही है. इस दौरान हरमन ने 4 चौके लगाए. वहीं स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया. खबर लिखें जाने तक 13.3 ओवर में मंधाना 64 रन बनाकर खेल रही है. इस दौरान मंधाना ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम

अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम दर्ज है. बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 42 मैचों में 1,216 रन बनाए हैं और वह इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola