ePaper

समंदर किनारे वाइफ नताशा का हाथ थाम मस्ती करते नजर आए हार्दिक, फोटो देख फैंस बोले- एक बार नहीं, हजार बार देखो

Updated at : 01 Jun 2021 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
समंदर किनारे वाइफ नताशा का हाथ थाम मस्ती करते नजर आए हार्दिक, फोटो देख फैंस बोले- एक बार नहीं, हजार बार देखो

समंदर के किनारे कि इस फोटो में हार्दिक (Hardik Pandya) और नताशा (Natasa Stankovic) हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं. नताशा ने बेटे को एक हाथ से गोद में पकड़ा हुआ है.

विज्ञापन

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) का सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर लोगों का दिल जीत लेता है. हार्दिक और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. वहीं इसी बीच नताशा ने परिवार के साथ बेहद खुबसूरत तसवीर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/CPfqP7Cg8Tw/

नताशा स्टेनकोविक ने अपने पति हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्या के साथ फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में दिल की इमोजी लगाई है. समंदर के किनारे कि इस फोटो में हार्दिक और नताशा हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं. नताशा ने बेटे को एक हाथ से गोद में पकड़ा हुआ है. वहीं नताशा के इस पोस्ट पर हार्दिक ने लाल रंग के दो हार्ट वाला इमोजी कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है. पिछले लॉकडाउन में शादी के बंधन में बंधे हार्दिक और नताशा संमदर किनारे एंज्वाय करते हुए दिखे.

Also Read: अपना डाइट शेयर कर बुरे फंसे कोहली! अंडे खाने को लेकर फैंस भारतीय कप्तान को यूं कर रहे हैं ट्रोल

मालूम हो कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 2021 टलने के बाद हार्दिक को बेटे और पत्नी के साथ समय बिताने का मौका मिल गया. हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा कुछ दिनों पहले ही बेटे के माता-पिता बने हैं. पांड्या आईपीएल के दौरान कई बार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी तसवीरें शेयर कर चुके हैं. वहीं आईपीएल 2021 (IPL 2021) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय अपने परिवार के साथ घर पर समय गुजार रहे हैं. समय-समय पर तसवीरें शेयर कर अपने फैन्स को अपडेट भी कराते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola