पाकिस्तान ने मैच कहां गंवाया, ये रहा टर्निंग प्वाइंट, हरभजन सिंह ने खोली रिजवान एंड कंपनी की पोल पट्टी

Updated:
विज्ञापन

Champions Trophy 2025 PAK vs NZ.

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हुआ. लेकिन शुरुआती मैच में ही उसे हार का सामना करना पड़ा. इस हार के पीछे के कारणों पर हरभजन सिंह ने अपने कारण दिए हैं.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड ने धोबी पछाड़ किया है. केवल 10 दिन के भीतर यह लगातार तीसरा मैच था, जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया है. कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया. कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 320 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज करा दिए. लेकिन पड़ोसी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 260 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की हार पर चर्चा करते हुए हरभजन सिंह ने कई कारण गिनाए.  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि पाकिस्तान को यह हार उसकी खराब कप्तानी, रणनीतिक गलतियों और कमजोर टीम कॉम्बिनेशन की वजह से मिली. हरभजन ने कहा, “पाकिस्तान ने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. मैंने पहले ही कहा था कि न्यूजीलैंड बहुत बढ़िया टीम है और सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. भले ही मैच पाकिस्तान की धरती पर था, लेकिन फेवरेट न्यूजीलैंड थी, और उन्होंने दिखा भी दिया कि वे एक बेहतर टीम क्यों हैं.” Harbhajan Singh Comment on Pakistan Defeat.

न्यूजीलैंड की जीत का कारण- टीम वर्क और मैच विनिंग परफॉर्मेंस

हरभजन ने न्यूजीलैंड के टीम वर्क की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान सिर्फ इंडिविजुअल ब्रिलियंस के भरोसे मैच नहीं जीत सकता. उन्होंने कहा अंतर साफ था, “न्यूजीलैंड एक टीम की तरह खेली. उनके पास हर डिपार्टमेंट में मैच विनर्स हैं. वहीं पाकिस्तान सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के दम पर जीतने की उम्मीद करता है. यह रणनीति बड़े टूर्नामेंट में काम नहीं करती.”

हरभजन ने विल यंग (107) और टॉम लाथम (118)* की साझेदारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा, “जब केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे जल्दी आउट हो गए थे, तब पाकिस्तान के पास मौका था, लेकिन विल यंग और लाथम की पार्टनरशिप ने उन्हें गेम में वापस ला दिया. लास्ट के 10 ओवरों में 125 रन जोड़कर न्यूजीलैंड ने स्कोर 320 तक पहुंचा दिया, जो पाकिस्तान के बस का नहीं था.”

पाकिस्तान की खराब रणनीति और कप्तानी

हरभजन ने पाकिस्तान की कप्तानी और रणनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का सही इस्तेमाल नहीं किया. उन्हें पता था कि पिच और हालात स्पिन के लिए मददगार हैं, फिर भी उन्होंने अपने विकल्पों का पूरा फायदा नहीं उठाया. अगर वे स्पिनर्स से पूरे ओवर करवाते, तो शायद न्यूजीलैंड को 270-280 तक रोका जा सकता था. गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी विकेट नहीं ले पाए, जिससे पाकिस्तान पर और दबाव बढ़ गया.”

बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी पर तंज

हरभजन ने बाबर आज़म की धीमी बल्लेबाजी को भी पाकिस्तान की हार का बड़ा कारण बताया. उन्होंने कहा,  “आप 320 रन चेज कर रहे हो और पहले 10 ओवर में सिर्फ 21 रन बनाते हो, तो मैच वहीं खत्म हो जाता है. बाबर आजम ने 90 गेंदों में 64 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी में इंटेंट नहीं दिखा.”

उन्होंने बाबर की तुलना विराट कोहली से किए जाने पर भी निशाना साधा. कहा, “अगर कोई कहता है कि बाबर कोहली जैसा है, तो यह गलत तुलना है. कोहली मैच जिताने के लिए खेलते हैं, बाबर सिर्फ रन बनाने के लिए.” हालांकि, हरभजन ने खुशदिल शाह की पारी को पाकिस्तान के लिए एकमात्र सकारात्मक पक्ष बताया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के लिए अगर कोई बल्लेबाज सही इंटेंट से खेला तो वो खुशदिल शाह थे. उन्होंने दमदार शॉट खेले, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से कोई मदद नहीं मिली.”

पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल

हरभजन ने पाकिस्तान को आगे के मैचों में सुधार करने की सलाह दी, नहीं तो टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने की चेतावनी दी. अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहना है, तो टीम के 5-6 खिलाड़ियों को फॉर्म में आना होगा. सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीते जाते. अगर पाकिस्तान ने अपनी गलतियों से नहीं सीखा, तो वे अपने ही घर में ‘टाटा बाय-बाय’ कर देंगे.”

अब सभी की नजरें भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले पर हैं. हरभजन ने उम्मीद जताई कि शुभमन गिल और भारतीय बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है और 300+ का स्कोर बनाता है, तो बांग्लादेश के लिए मैच निकालना मुश्किल होगा. यह मैच आज 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

पाकिस्तान की हार से भारत को बड़ा फायदा, सेमीफाइनल लगभग पक्का, ऐसा बन रहा समीकरण

‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola