ICC World Cup: भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने का बन रहा अच्छा संयोग, ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा उठाएंगे ट्रॉफी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Oct 2023 2:47 PM
Rajkot: India's captain Rohit Sharma plays a shot during the third ODI match against Australia, at Saurashtra Cricket Association stadium, in Rajkot, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI09_27_2023_000389B)
भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 जीतने का बड़ा संयोग बन रहा है. 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के दो खिलाड़ी इस बार भी टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं. उन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव प्राप्त है. वैसे में टीम को इससे काफी मजबूती मिलेगी.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. इसको लेकर सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. भारतीय टीम को इस बार ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. 12 साल के बाद भारत में दूसरी बार वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इससे पहले 2011 में आईसीसी विश्व कप भारत में खेला गया था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार चैंपियन बना था. इस बार रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है.
भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने का बन रहा अच्छा संयोग
भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 जीतने का बड़ा संयोग बन रहा है. 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के दो खिलाड़ी इस बार भी टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं. उन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव प्राप्त है. वैसे में टीम को इससे काफी मजबूती मिलेगी. इस सूची में विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है. एम एस धौनी की कप्तानी में दोनों खिलाड़ियों ने 2011 में शानदार प्रदर्शन किया था. विराट कोहली के बल्ले से अच्छे रन निकले थे. कोहली ने 9 मैचों की 9 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 282 रन बनाये थे.
मेजबान टीमें बनीं वर्ल्ड चैंपियन
भारतीय टीम के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मजबूत संयोग इसलिए भी बन रहा है कि पिछले तीन वर्ल्ड कप में जिस देश को मेजबानी सौंपी गई, उसी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. 2011 में वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था और ट्रॉफी भी भारत ने ही जीता. 2015 में मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को सौंपी गई थी और कंगारुओं ने ही ट्रॉफी पर कब्जा किया था. उसी तरह 2019 में वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था और इंग्लैंड की टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी. इस तरह से भारत के लिए बड़ा मौका बनता नजर आ रहा है.
भारत के इन खिलाड़ियों के पास वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव
वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कई खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं. जबकि कई खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन पहले भी वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं.
Also Read: World Cup 2023: कई दावेदार, मगर यहां के हम सिकंदर, वर्ल्ड कप से पहले जानें टीम इंडिया का दम
इन खिलाड़ियों के पास दो या उससे अधिक वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव
भारतीय वर्ल्ड कप टीम में कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनके पास दो या उससे अधिक मैच खेलने का अनुभव प्राप्त है. उन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं.
-
रोहित शर्मा – 2015, 2019
-
विराट कोहली – 2011, 2015, 2019
-
रविंद्र जडेजा – 2015, 2019
-
रविचंद्रन अश्विन – 2011, 2015
-
मोहम्मद शमी – 2015, 2019
विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.
श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










