गंभीर ने फिर दिखाया बड़ा दिल, पीएम केयर्स फंड में देंगे दो साल का वेतन
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 5:35 PM
गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में देने का फैसला किया.
दिल्ली : क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया.
जबकि खेल जगत से जुड़े अन्य लोगों ने भी योगदान दिया. पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों से इस महामारी से बचाव के लिए योगदान देने की अपील की. गंभीर ने कहा, ‘‘लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है. असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं. मैं अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा हूं.
आपको भी आगे आना चाहिए.” गंभीर ने इससे पहले अपना एक माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया था. कोविड-19 के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 2000 लोग संक्रमित हैं. विश्व भर में इस वायरस के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने भी ट्वीट करके चार लाख रुपये देने की घोषणा की. श्रीधर ने ट्वीट किया, ‘‘गौरवांवित भारतीय नागरिक होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं पीएम केयर्स फंड में दो लाख रुपये, तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय में एक लाख 50 हजार रुपये और छावनी बोर्ड सचिवालय में 50 हजार रुपये का योगदान देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व कप में कई बार स्वर्ण पदक जीतने वाली राइफल निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने भी इस महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर्स कोष में तीन लाख रुपये और राजस्थान मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान दिया. भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी 10 लाख रुपये दान में दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










