POK से लौटे पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, कहा - मेरे लिए दुआ करें

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 5:03 PM

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी भी कोरोना के शिकार हो गए हैं

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी भी कोरोना के शिकार हो गए हैं, वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, इस वजह से अफरीदी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसके बाद आज अफरीदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैं पिछले की दिनों से बीमार था इस वजह से मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कृपया मेरे बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी इस महामारी के वक्त बेहद चर्चा में रहे हैं. वजह थी उनके विवाददित बयान. वो कभी पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की तो कभी कश्मीर को लेकर खूब जहर उगला था. इस कारण से कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना भी की थी. गौरतलब है कि अफरीदी का एक फाउंडडेशन भी है जिसके माध्यम से वो गरीब बच्चों की मदद करते हैं.

Also Read: खाली स्टेडियमों में हो सकता है आईपीएल का आयोजन, बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने दिया सुझाव

कुछ दिन पहले ही युवराज समेत कई क्रिकेटरों ने अफरीदी को उनके कश्मीर पर दिए बयान को लेकर खूब लताड़ लगाई थी. युवराज ने सबसे तो पहले उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मैंने अफरीदी के फाउंडडेशन के लिए मदद मांगी. इसके अलावा शिखर धवन, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी उनके इस बयान के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी. जबकि गंभीर ने भी उनके इस बयान की खूब आलोचना की थी. बता दें कि अफरीदी और गंभीर की पहले से भी नहीं बनती है. दोनों के बीच में की बार क्रिकेट के मैदान में भी तीखी नोंक झोंक होती रहती थी.

जब युवराज और हरभजन ने उनके कश्मीर के बयान को लेकर आलोचना की थी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें सब पता है लेकिन वो भी मजबूर हैं. उन्होंने युवराज को अपने फाउंड डेशन की मदद की अपील करने के लिए धन्यवाद भी दिया था. गौरतलब है कि अफरीदी ने कोविड- 19 से लड़ाई में मदद के लिए उन्होंने बांग्लादेश के विकेट कीपर बल्लेबाज को रहीम के क्रिकेट बैट को नीलामी में खरीदा था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola