ePaper

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने की धौनी की जमकर तारीफ, कह दी भावुक कर देने वाली ये बात

Updated at : 26 Apr 2020 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने की धौनी की जमकर तारीफ, कह दी भावुक कर देने वाली ये बात

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जम कर तारीफ की है. उन्होंने धौनी के बारे में बेहद भावुकता भरी बात करते हुए उन्हें सच्चा नेतृत्वकर्ता करार दिया है.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जम कर तारीफ की है. उन्होंने धौनी के बारे में बेहद भावुकता भरी बात करते हुए उन्हें सच्चा नेतृत्वकर्ता करार दिया है. अपनी अधिकतर क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में जब जिम्मेदारी लेने की बात आती है तो यह पूर्व भारतीय कप्तान सच्चे नेतृत्वकर्ता की तरह उसे स्वीकार करता है.

यह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स और भारत की तरफ से धौनी के नेतृत्व में खेला है. उन्हें इस साल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ खेलना था लेकिन कोविड-19 के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. मोहित ने इंस्टाग्राम सत्र के दौरान कहा, ‘‘मैं जितने खिलाड़ियों के साथ खेला उनमें उनकी विनम्रता और कृतज्ञता की भावना उन्हें सबसे अलग करती है. एक कप्तान और नेतृत्वकर्ता में अंतर होता है और मेरा मानना है कि वह सच्चे नेतृत्वकर्ता हैं. ”

उन्होंने कहा, ‘‘जब टीम जीत दर्ज करती है तो वह कभी इसका श्रेय नहीं लेते लेकिन जब टीम हारती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. यह एक अच्छे नेतृत्वकर्ता की निशानी होती है और इसलिए मैं उनसे इतना अधिक प्रभावित हूं. ” कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और मोहित ने कहा कि जब भी आईपीएल खेला जाएगा उनकी टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी.

पीठ में चोट के कारण पिछले दस महीनों से क्रिकेट से बाहर रहे मोहित ने कहा, ‘‘मैंने आखिर में ऑपरेशन का फैसला किया और पिछले तीन महीने में फिटनेस पर ध्यान देने के बाद मैं वास्तव में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने के लिए उत्साहित हूं. ” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम बहुत मजबूत है और उसके पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं जिससे हम ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. ”

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर उनके बारे में तारीफ कर चुके हैं, हाल ही में मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेस रैना ने कहा था कि वो बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. और मौजूदा में वो वो इसे साबित भी करेंगे, वहीं मिस्टर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के माइक हस्सी ने कहा था कि वो विश्व के सबसे महान फिनिशर हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola