टूट गई पाकिस्तान की कमर, 2017 में जो बना था भारत की हार का कारण, चोटिल होकर हुआ बाहर
Fakhar Zaman ruled out of Champions Trophy
Fakhar Zaman ruled out of Champions Trophy: पाकिस्तान को भारत से मुकाबले से पहले ही बड़ा झटका लगा है. उसके स्टार ओपनर सीने में दर्द के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मैचों से बाहर हो गए हैं.
Fakhar Zaman ruled out of Champions Trophy: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लग गई थी. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय टीम 23 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कराची से दुबई के लिए रवाना हो गई है. हालांकि, फखर जमान टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फखर की चोट गंभीर है और वह अब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
फखर चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर?
रेवस्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार फखर ‘सीने की मांसपेशियों में दर्द’ के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं और पाकिस्तान उनके स्थान पर इमाम-उल-हक को शामिल करने पर विचार कर रहा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार फखर के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी, “फखर जमान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि होने की उम्मीद है.”
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच की दूसरी ही गेंद पर फील्डिंग के दौरान चौका रोकने के प्रयास में फखर चोटिल हो गए थे. जिसके बाद मैदान से बाहर भी गए. उनके मेडिकल टेस्ट में छाती की मांसपेशियों में खिंचाव की बात सामने आई है. बल्लेबाजी के दौरान भी फखर ओपनिंग के लिए नहीं उतरे. वे नंबर 4 पर 41 गेंदों मे 24 रन की पारी ही खेल पाए.
पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ा झटका है. क्योंकि पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच भारत के खिलाफ खेलना है. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में फखर जमान की शतकीय पारी ने पाकिस्तान को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ने उसके लिए और बड़ी समस्या पैदा कर दी है. एक हार से वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर भी हो सकता है.
‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










