ENGW vs INDW 2nd T20: दीप्ति और शैफाली के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
England Women vs India Women, 2nd T20I, Cricket Score, भारत ने दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा की धमाकेदार प्रदर्शन के दमपर इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 8 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. भारत ने इंग्लैंड को 149 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 140 रन ही बना पायी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
भारत ने फील्डिंग में भी दिखाया दम
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले शैफाली की अगुआई में बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, फिर गेंदबाजी और फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया. भारत ने इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों को रन आउट किया. दो रन आउट दीप्ति शर्मा ने कराया, जबकि एक ऋचा घोष ने कराया.
बेकार गयी ब्यूमोंट की अर्धशतकीय पारी
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाये. जबकि कप्तान नाइट ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाया. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.
दीप्ति और शैफाली के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत ने दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा की धमाकेदार प्रदर्शन के दमपर इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 8 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. भारत ने इंग्लैंड को 149 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 140 रन ही बना पायी. शैफाली ने जहां 48 रन बनाये, वहीं दीप्ति ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये. दीप्ति ने दो रन आउट भी किये. भारत की ओर से गेंदबाजी में पूनम यादव ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि अरुंधति ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिये.
इंग्लैंड को 6ठा झटका, पूनम ने जोन्स को किया आउट
इंग्लैंड को 17वें ओवर में 6ठा झटका लगा है. पूनम यादव ने जोन्स को 11 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. जोन्स ने एक छक्के की मदद से 12 गेंदों में 11 रन बनाये.
दीप्ति शर्मा का ऑलराउंडर प्रदर्शन, इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को मैच में वापसी कराया. पहले लगातार दो बल्लेबाजों को आउट किया, अब इंग्लैंड के सोफिया डंकले को मंधाना की मदद से रन आउट किया. इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 16 ओवर में 122 रन है.
दीप्ति की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को लगातार दो गेंदों में दो झटका
दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत की वापसी करायी और इंग्लैंड के कप्तान हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट की घातक होती जोड़ी को तोड़ने का काम किया. दीप्ति ने पहले ब्यूमोंट को पगबाधा आउट किया. उसके बाद नाइट को 30 के स्कोर पर रन आउट किया. ब्यूमोंट ने 50 गेंदों में 7 चौके जमाये, जबकि नाइट ने 28 गेंदों में 4 चौके जमाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए