Live Updates

ENG vs SL T20 WC: शान से सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, श्रीलंका को 26 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

England vs Sri Lanka आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप एक चरण मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से हरा दिया और शान के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया. इंग्लैंड ने बटलर के शतक की मदद से 163 रन बनाया, फिर श्रीलंका को 19 ओवर में ऑल आउट कर दिया और मैच जीत लिया.

विज्ञापन

बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड ने की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड की टीम ने पहले बटलर की अगुआई में शानदार बल्लेबाजी की, उसके बाद गेंदबाजी में भी अंग्रेजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मोईन अली, आदिल राशिद और जॉर्डन ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाये.

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से हरा दिया और शान के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इंग्लैंड ने जोस बटलर के नाबाद शतक की मदद से 4 विकेट पर 20 ओवर में 163 रन बनाया, फिर श्रीलंका को 19 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट कर दिया.

श्रीलंका को 8वां झटका, दुशमंथा चमीरा 4 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. दुशमंथा चमीरा 4 रन बनाकर आउट हुए. चमीरा को जॉर्डन ने आउट किया.

श्रीलंका को 7वां झटका, शनाका 26 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. शनाका 26 रन बनाकर रन आउट हुए. शनाका को बटलर ने रन आउट किया.

श्रीलंका को 6ठा झटका, हसरंगा 34 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 6ठा झटका लगा. वानिंदु हसरंगा 21 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका को 5वां झटका, भानुका राजपक्षे 26 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 5वां झटका लगा. भानुका राजपक्षे 26 रन बनाकर आउट हुए. भानुका को वोक्स ने अपना शिकार बनाया. राजपक्षे ने अपनी पारी में दो छक्के और दो चौके जमाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola