ePaper

T20 World Cup: दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन से हो सकते हैं बाहर, जानें चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा

Updated at : 01 Nov 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन से हो सकते हैं बाहर, जानें चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा

बुधवार को भारत और बांग्लादेश मुकाबले में दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. कार्तिक दर्द से परेशान हैं और अभ्यास के दौरान वह असहज दिखे. हालांकि चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस पर फैसला मैच से ठीक पहले ही लिया जायेगा. हम उनकी चोट का आकलन करेंगे.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक का अंतिम एकादश में स्थान खतरे में दिख रहा है. हालांकि उन्होंने एडिलेड में मंगलवार को इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकीपिंग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले किया जायेगा. कार्तिक ने अभी तक जिन दो मैचों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने एक और छह रन बनाए.

दर्द से परेशान हैं दिनेश कार्तिक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गये मैच के दौरान दिनेश कार्तिक पीठ दर्द से परेशान रहे. ऋषभ पंत ने अभ्यास नहीं किया और जिन खिलाड़ियों की अंतिम एकादश में जगह सुरक्षित है उनमें से भी अधिकतर मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के लिए नहीं आये. द्रविड़ ने अभ्यास से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘कार्तिक आज अच्छी स्थिति में दिख रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह बाउंसर को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गया. हम उसकी चोट का आकलन कर रहे हैं और आज अभ्यास सत्र को देखने के बाद कल मैच से पहले उनको लेकर फैसला करेंगे.’

Also Read: T20 World Cup: बेटे की ‘फिनिशर’ की भूमिका देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे दिनेश कार्तिक के पिता
अभ्यास के दौरान सहज नहीं दिखे कार्तिक

विकेटकीपिंग का अभ्यास करते समय कार्तिक सहज नहीं दिखे और कुछ अवसरों पर उन्हें गेंद संभालने में दिक्कत हुई. संभवत अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे कार्तिक को फिनिशर की भूमिका में टीम में चुना गया लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर अभी तक वह संघर्ष करते नजर आये हैं. द्रविड़ ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘कार्तिक जैसे खिलाड़ी का आकलन करना मुश्किल है. उनको बहुत अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आखिरी क्षणों में केवल एक गेंद खेली और नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सूर्यकुमार के साथ अच्छी साझेदारी निभायी.’

कार्तिक को बल्लेबाजी का नहीं मिला ज्यादा मौका

सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी में कार्तिक का योगदान छह रन का था. विश्व कप के दौरान विराट कोहली बमुश्किल ही अभ्यास सत्र छोड़ते हैं तथा यहां भी वह केएल राहुल, कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के साथ इंडोर अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे थे. उन्होंने थोड़े समय तक बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद राहुल की बल्लेबाजी पर करीबी नजर रखी. इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही पर्याप्त समय बिताया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola