OMG! 5 गेंद पर 5 विकेट, दिग्वेश राठी का कहर, संजीव गोएनका भी नहीं कर सके कंट्रोल, कहा- बस एक झलक उस…

Updated:
विज्ञापन

Sanjiv Goenka and Digvesh Rathi. Image: X

Digvesh Rathi 5 Wickets in 5 Balls Sanjiv Goenka Reaction: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी ने 13 मैचों में 14 विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा. अपनी कसी हुई गेंदबाजी और ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ को लेकर भी वह सुर्खियों में रहे, जिसके लिए उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा. अब घरेलू क्रिकेट में राठी ने 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस उनकी आईपीएल टीम के मालिक संजीव गोएनका का रिएक्शन भी सामने आया है.

विज्ञापन

Digvesh Rathi 5 Wickets in 5 Balls Sanjiv Goenka Reaction: हर आईपीएल सीजन की तरह, आईपीएल 2025 ने भी भारतीय क्रिकेट को कुछ नए युवा सितारे दिए, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. इन्हीं में से एक रहे मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए शानदार खेल दिखाकर सबका ध्यान खींचा. राठी ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 14 विकेट झटके और अपनी कसी हुई गेंदबाजी और अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया. हालांकि अपनी गेंदबाजी के अलावा राठी अपने सेलीब्रेशन के कारण भी चर्चा में रहे और उन्होंने इसके लिए भरपूर जुर्माना भी भरा. आईपीएल में धमाकेदार सीजन के बाद राठी ने घरेलू स्तर पर भी अपना दबदबा बनाते हुए 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक दिए हैं. 

एक लोकल मैच में राठी ने कुल 7 विकेट झटके, जिनमें एक अद्भुत स्पेल शामिल था जिसमें उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज़ी कर रही टीम पहले से ही संघर्ष कर रही थी और उसे 36 गेंदों में 113 रन की जरूरत थी. ऐसे में राठी ने अपनी चालाक गूगली से बल्लेबाज़ी क्रम को पूरी तरह ढहा दिया, इनमें से चार बल्लेबाज बोल्ड हुए और पांचवां LBW आउट हुआ. इससे पहले एक ओवर में चार गेंद पर चार विकेट लेने का कारनामा लसिथ मलिंगा ने किया था, लेकिन दिग्वेश उनसे भी एक कदम आगे बढ़कर 5 विकेट लिए हैं.  

एलएसजी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल और टीम मालिक संजीव गोयनका द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राठी को एक दुर्लभ कारनामा करते देखा गया उन्होंने पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर सबको चौंका दिया. LSG के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दिग्वेश राठी. 5 स्टार्स.” वहीं एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दिग्वेश राठी का यह क्लिप मिल गया, एक लोकल T20 मैच में पांच गेंदों में पांच विकेट लेते हुए. बस एक झलक उस टैलेंट की, जिसने उन्हें IPL 2025 में लखनऊ के लिए ब्रेकआउट स्टार बनाया.” हालांकि गोयनका की पोस्ट में लीग का नाम नहीं बताया गया, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि यह प्रदर्शन एक स्थानीय टी20 मैच में हुआ. 

अपनी विकेट लेने की काबिलियत के साथ-साथ राठी अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ को लेकर भी सुर्खियों में रहे. बल्लेबाजों को आउट करने के बाद उनकी यह खास स्टाइल चर्चा में रही, लेकिन इसकी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ी टूर्नामेंट के दौरान इस सेलिब्रेशन को लेकर 9 लाख रुपये से ज्यादा का भारी जुर्माना भी लगा. हालांकि दिग्वेश आने वाले समय में जरूर क्रिकेट के नए सितारे बनेंगे. 

वैभव-आयुष की टीम शामिल हुए दो नए खिलाड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने शुरू होंगे मुकाबले

अब नहीं हो पाएगी उम्र वाली धोखाधड़ी, BCCI ने जूनियर लेवल पर लागू किए नए नियम

एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola