धनश्री वर्मा ने चहल के साथ बर्फ के ऊपर किया ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस, फैंस ने लुटाया प्यार

Updated at : 25 Dec 2021 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
धनश्री वर्मा ने चहल के साथ बर्फ के ऊपर किया ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस, फैंस ने लुटाया प्यार

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma : युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा इन दिनों कश्मीर की बर्फीली वादी में छुट्टियां मना रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)और पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर धनश्री वर्मा बीच-बीच में अपने फैन्स के लिए नये-नये वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं. फैन्स भी धनश्री के नये वीडियो के इंतजार में रहते हैं. क्रिसमस से पहले चहल और धनश्री वर्मा गुलमर्ग के खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं. वहीं धनश्री ने इंस्टाग्राम पर गुलमर्ग से अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है जो काफी धमाल मचा रहा है.

https://www.instagram.com/reel/CX0wsIypOf3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d753091b-f61d-4785-85d4-e7f63ab86fd2

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी के साथ इन दिनों कश्मीर की बर्फीली वादी में नजर आ रहे हैं. वहीं अक्सर अपने डांस वीडियो के लिए मशहूर धनश्री ने टिप-टिप बरसा पानी गाने पर बर्फ के ऊपर डांस किया है. अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ के द्वारा रिक्रिएट किया गया था. वैसे ये गाना फिल्म मोहरा में था, जिसमें रवीना टंडन और युवा अक्षय कुमार की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखी थी. वीडियो में धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल की बॉन्डिंग देख फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Also Read: विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने हरभजन सिंह के लिए साउथ अफ्रीका से भेजा स्पेशल मैसेज, देखे वीडियो

वीडियो में धनश्री बर्फ के बीच डांस करती काफी प्यारी लग रही हैं, जिन्हें देख फैंस का दिल भी झूम उठा है. गौरतलब है कि धनश्री वर्मा एक मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं. उनके बनाये डांस वीडियो को लोग बहुत अधिक पसंद करते हैं. सोशल मीडिया में धनश्री के फैन फोलोविंग भी अच्छा खास है. धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने 2014 में मुंबई के डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से इसकी पढ़ाई की थी. मालूम हो लंबे रिलेशनशिप के बाद चहल ने अपनी गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा के साथ 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे. अभी दो तीन पहले ही दोनो कपल ने अपने शादी का पहला सालगीरह मनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola