CSK vs DC IPL 2021: धोनी का धमाका, दिल्ली को रौंदकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में
CSK vs DC: आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच गयी. चेन्नई ने दिल्ली के लक्ष्य 173 रन को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में धोनी ने लगातार तीन चौके जमाकर मुकाबला जीत लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने जमाया सबसे अधिक रन
चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने सबसे रन बनाये. उन्होंने 50 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाये. इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 44 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाये. मोईन अली ने 12 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाये.
आखिरी ओवर में धोनी ने दिखाया धमाल
आखिरी ओवर में रोमांच अपने चरम पर था. सांस थम जाने वाली स्थिति थी. लेकिन धोनी ने एक बार फिर से बेस्ट फीनिशर की भूमिका निभायी और उन्होंने लगाातार तीन चौके जड़कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में चेन्नई को 13 रन चाहिए थे. टॉम कुरने की पहली गेंद पर मोईन अली का विकेट गिर गया. उसके बाद स्ट्राइक पर आये धोनी ने चौका जड़ दिया. उसके बाद धोनी ने तीसरी गेंद पर भी चौका जड़ दिया. चौथी गेंद वाइट रही और फिर चौथी गेंद पर धोनी ने चौका जड़कर मुकाबला जीत लिया. धोनी ने 6 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्का और 3 चौका जमाया.
धोनी का धमाका, दिल्ली को रौंदकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में
धोनी की धमाकेदार पारी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बना लिया. दिल्ली के स्कोर 172 रन का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाकर हासिल कर लिया.
चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू 1 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. रायुडू 1 रन बनाकर रन आउट हुए.
चेन्नई को तीसरा झटका, उथप्पा के बाद शार्दुल भी आउट
चेन्नई को 14वें ओवर में दो झटका लगा. पहले रॉबिन उथप्पा 44 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए, तो उसके बाद शार्दुल ठाकुर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. दोनों विकेट टॉम कुरेन ने लिये.
रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में जमाया अपना 25वां अर्धशतक
रॉबिन उथप्पा ने शानदार पारी खेलते हुए आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए