'जडेजा समेत 7 प्लेयर्स को कर देना चाहिए बाहर,' CSK के खराब प्रदर्शन से भड़का पूर्व क्रिकेटर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 May 2025 3:13 PM
Chennai Super Kings aakash chopra
CSK Poor Performance: पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा. 13 मैच खेलकर टीम ने केवल 3 मुकाबले जीते हैं और 10 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई के खराब प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गया और फ्रेंचाइजी टीम से एक-दो नहीं बल्कि 7 खिलाड़ियों को बार करने का सुझाव दे दिया. तो आइये आपको बताते हैं, चेन्नई के खराब प्रदर्शन पर नाराज होने वाले पूर्व खिलाड़ी का नाम.
CSK Poor Performance: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. 13 मैच में केवल 3 में टीम को जीत मिली है, जबकि 10 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई 6 अंक लेकर सबसे आखिरी नंबर पर मौजूद है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बहुत पहले ही बाहर हो गई है. पांच बार की चैंपियन टीम के खराब प्रदर्शन से सभी हैरान हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा तो सीएसके के खराब प्रदर्शन से इतने नाराज हुए कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 7-7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग कर दी.
आकाश चोपड़ा ने जडेजा सहित इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का दिया सुझाव
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जिन 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग की, उसमें सबसे पहला नाम उन्होंने रविंद्र जडेजा का लिया. आकाश से सुझाव दिया कहा, “टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ी जडेजा को ट्रेंड करना चाहिए या फिर टीम में उनकी भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए.” उन्होंने कहा, सीएसके को कड़े फैसले लेने चाहिए. ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में आकाश चोपड़ा ने टीम से बाहर करने वाले खिलाड़ियों का नाम गिनाया. रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी.
आकाश चोपड़ा ने ओपनिंग जोड़ी को भी बदलने की मांग की
आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी को भी बदलने की मांग की. उन्होंने कहा, सीएसके को नए ओपनिंग जोड़ी की तलाश करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ऐसे खिलाड़ी को ओपनिंग करानी चाहिए, जो तेजी से रन जोड़ सके.
आईपीएल 2025 में चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में चेन्नई के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन की बात करें, तो उनके बल्ले से 13 मैचों में केवल 280 रन निकले हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने 5 मैचों में 122 रन बनाए हैं. आयुष म्हात्रे ने 6 मैचों में 206 रन बनाए हैं. शिवम दुबे ने 13 मैचों में 340 रन बनाए हैं. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 13 मैचों में केवल 196 रन बनाए हैं. सैम कुरेन ने 5 मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










