बीसीसीआई ने COVID-19 महामारी को देखते हुए ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू मैच निलंबित किये
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 4:57 PM
COVID-19 के प्रभाव के चलते बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को ईरानी कप, सीनियर महिला वनडे नॉक-आउट, विज्जी ट्रॉफी, महिला वनडे चैलेंजर्स, महिला अंडर-19 नॉक आउट, महिला अंडर-10 टी20 लीग, सुपर लीग और अन्य घरेलू टूर्नमेंट फिलहाल टाल दिए हैं.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी ने चीन के साथ-साथ 100 के अधिक देशों को चपेट में ले लिया है. इससे मरने वालों की संख्या अकेल 3 हजार से अधिक हो गयी है. इस महामारी ने खेल की दुनिया को भी काफी प्रभावित किया है. कई टूर्नामेंट रद्द कर दिया जा रहे हैं. आईपीएल 13 को आगे बढ़ाने की घोषणा के बाद अब बीसीसीआई ने ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू मैच निलंबित कर दिया है.
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभाव के चलते बीसीसीआई ने शनिवार को ईरानी कप, सीनियर महिला वनडे नॉक-आउट, विज्जी ट्रॉफी, महिला वनडे चैलेंजर्स, महिला अंडर-19 नॉक आउट, महिला अंडर-10 टी20 लीग, सुपर लीग और अन्य घरेलू टूर्नमेंट फिलहाल टाल दिए हैं.
इसके अलावा महिला अंडर 19 टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी, महिला अंडर 23 नॉकआउट, महिला अंडर 23 वन-डे चैलेंजर के सभी मैचों को अगली सूचना तक रोक दिया गया है.
इसके अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के चलते शनिवार को अपने सारे स्तर के टूर्नामेंट 31 मार्च तक निलंबित कर दिये जिसमें आई लीग भी शामिल है. यह निलंबन रविवार से प्रभावी होगा.
देश की शीर्ष फुटबॉल संस्था ने बयान में कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श और कई राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करते हुए एआईएफएफ के अंतर्गत आने वाली सभी फुटबॉल गतिविधियां 31 मार्च 2020 तक निलंबित रहेंगी. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में कई खेल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये हैं या स्थगित हो गये हैं. शुक्रवार को बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










